विकास की बात सिर्फ सपा करती है : अखिलेश - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 20 अगस्त 2014

विकास की बात सिर्फ सपा करती है : अखिलेश


akhilesh yadav
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को साफतौर पर कहा कि अन्य पार्टियों की तुलना में सिर्फ समाजवादी पार्टी (सपा) ही उप्र के विकास की बात करती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव के दौरान सरकार ने जो वादे किए थे, उन्हें पूरा किया जा रहा है। सपा ही सही मायनों में सभी तबके के लोगों की हितैषी है। 

बदायूं दुष्कर्म मामले में अखिलेश यादव ने कहा कि सीबीआई बदायूं गैंगरेप की जांच कर रही है। इसकी सच्चाई जल्द ही लोगों के सामने आएगी।  अखिलेश नक्सली हमले में शहीद हुए हरिवंश के परिजनों से मिलने यहां पहुंचे थे।  मुख्यमंत्री ने शहीद के पिता और पत्नी से बात की। उनका हालचाल पूछा। उन्होंने उन्हें 10-10 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी है। 

इस दौरान अखिलेश ने कहा कि हरिवंश देश के लिए शहीद हो गए थे। उनकी सरकार इस परिवार से सहानुभूति रखती है। शहीद के परिवार की हर संभव सहायता की जाएगी। उनकी शहादत को नहीं भुलाया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं: