राहुल का कांग्रेस में महिला सदस्यों की 'सुनामी' का आह्वान - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 21 अगस्त 2014

राहुल का कांग्रेस में महिला सदस्यों की 'सुनामी' का आह्वान


rahul-apeal-to-women-to-join-congress
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को महिलाओं से 'सुनामी की तरह कांग्रेस से जुड़ने' का आह्वान किया और कहा कि उनकी पार्टी विधानसभा चुनावों में जहां भी संभव होगा महिला प्रत्याशी उतारेगी। राहुल ने कहा, "हम कांग्रेस का सांगठनिक ढांचा सुधारेंगे। कांग्रेस में महिला सदस्यों की सुनामी होनी चाहिए।" वे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जन्म दिन पर अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की ओर से आयोजित 'संकल्प दिवस' के मौके पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा, "जहां भी संभव होगा चुनाव में महिला प्रत्याशियों को उतारेंगे।"

इस कार्यक्रम का लक्ष्य लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मुहैया कराने वाले आरक्षण विधेयक को पारित कराने का दबाव बनाना था। राहुल ने यह भी कहा कि केवल पुलिस कार्रवाई से महिलाओं का दमन नहीं रुकेगा और उन्होंने तर्क दिया कि जब महिलाएं सबल होंगी तब उनके प्रति पुरुषों के रवैए में परिवर्तन हो जाएगा फिर वे और आदर से पेश आएंगे। राहुल ने कहा, "हमें महिलाओं को और अधिकार देना चाहिए।"

कोई टिप्पणी नहीं: