बिहार के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर छात्र की पीट-पीटकर हत्या - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 8 अगस्त 2014

बिहार के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर छात्र की पीट-पीटकर हत्या


bihar map
बिहार के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन के समीप छात्रों के दो गुटों में हुई हिंसक झड़प में एक छात्र की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, जबकि एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय और बछवाड़ा के रहने वाले छात्र प्रतिदिन समस्तीपुर पढ़ने आते हैं, इसी क्रम में गुरुवार को दोनों क्षेत्रों के छात्रों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी कड़ी में शुक्रवार को दोनों गुट के छात्र एकबार फिर भिड़ गए। 

इसी क्रम में दलसिंहसराय के छात्र विशाल कुमार और विक्रम कुमार की लाठी-डंडे से जमकर पिटाई की गई। इस पिटाई से विशाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि विक्रम गंभीर रूप से घायल हो गया। समस्तीपुर रेल थाना के अधिकारी सुमित प्रताप ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है। आरोपी छात्रों का गुट भागने में कामयाब रहा। आरोपी छात्रों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 

कोई टिप्पणी नहीं: