जसवंत कोमा में, हालत अत्यंत नाजुक - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 8 अगस्त 2014

जसवंत कोमा में, हालत अत्यंत नाजुक


jaswant singh critical
केंद्र सरकार ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व नेता जसवंत सिंह कोमा में हैं और उनकी हालत अत्यंत नाजुक है। जसवंत गुरुवार रात अपने घर में गिर गए थे, जिससे उनके सिर में चोट आ गई थी। रक्षा मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि जसवंत (76) को गुरुवार आधी रात के बाद एक बजे सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में भर्ती कराए जाने के दौरान उनकी हालत बेहद नाजुक थी। 


मंत्रालय के बयान के अनुसार, "उन्हें घर में अचेत अवस्था में पाए जाने के बाद परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में जांच के दौरान वह कोमा में चले गए थे और उनमें अंतर्कपालीय तनाव बढ़ने तथा मस्तिष्क में रक्त का थक्का जमने के संकेत मिले हैं।"



बयान के अनुसार, "फिलहाल स्थिति बेहद नाजुक है। उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली के सहारे रखा गया है और वह न्यूरोसर्जन और गहन चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम की निगरानी में हैं।" प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जसवंत के परिवार से बात की है और उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की है। 



पिछले लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी की कमान मोदी को सौंपे जाने के बाद जसवंत को दरकिनार कर दिया गया था और उन्हें बाड़मेर से टिकट देने से भी इंकार कर दिया गया था। हालांकि, उन्होंने वहां से निर्दलीय चुनाव लड़ा, लेकिन उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा।

कोई टिप्पणी नहीं: