बिहार विधानसभा चुनाव सुशील मोदी के नेतृत्व में लड़ेगी भाजपा : राधामोहन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 30 अगस्त 2014

बिहार विधानसभा चुनाव सुशील मोदी के नेतृत्व में लड़ेगी भाजपा : राधामोहन


radha mohan singh
केंद्रीय कृषि मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता राधामोहन सिंह ने यहां शनिवार को कहा कि पार्टी बिहार में अगला विधानसभा चुनाव पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी (सुमो) के नेतृत्व में लड़ेगी। पटना स्थित भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी बिहार में हमारे नेता हैं, वे सभी को स्वीकार्य हैं। यही कारण है कि बिहार में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव मोदी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। 

मोदी को अगला मुख्यमंत्री होने के विषय में हालांकि उन्होंने सीधे तौर पर कुछ नहीं कहा। उन्होंने कहा कि मोदी सबसे लोकप्रिय और राज्य में भाजपा का चेहरा रहे हैं। कई चुनाव उनके नेतृत्व में लड़ा गया है। उल्लेखनीय है कि पिछले दिन भाजपा की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में मोदी को मुख्यमंत्री पद का दावेदार बताए जाने के बाद पार्टी के प्रेम कुमार सिंह और सत्यदेव नारायण आर्या जैसे वरिष्ठ नेताओं ने खुद को दावेदार बताया था। 

कोई टिप्पणी नहीं: