तारा के पति को 3 दिन की ट्रांजिट रिमांड - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 27 अगस्त 2014

तारा के पति को 3 दिन की ट्रांजिट रिमांड


rakibul hasan khan
राष्ट्रीय स्तर की निशानेबाज तारा शाहदेव से मारपीट और इस्लाम धर्म अपनाने के लिए दबाव डालने के आरोपी उनके पति को यहां की एक अदालत ने बुधवार को तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड पर झारखंड पुलिस को सौंपने का आदेश दिया। 30 वर्षीय रंजीत सिंह कोहली उर्फ रकीबुल हसन खान को मंगलवार को गिरफ्तार करने के बाद यहां की एक अदालत में पेश किया गया था। बंद कक्ष में हुई सुनवाई के दौरान मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट सतीश कुमार अरोड़ा ने कोहली और उसकी मां को तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड पर झारखंड पुलिस को सौैंपने का आदेश दिया।

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने अदालत को बताया कि झारखंड की एक अदालत ने कोहली के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किया है। पुलिस ने कहा कि आरोपी को झारखंड की एक अदालत में पेश किया जाना है, जिसके लिए समय पर उसके रिमांड की जरूरत है। दिल्ली पुलिस और झारखंड पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कोहली को मंगलवार को दिल्ली-गाजियाबाद की सीमा के नजदीक से गिरफ्तार किया गया था। वर्ष 2009 में हुए पूर्वी जोन चैंपियनशिप में 23 वर्षीया तारा ने स्वर्ण पदक जीता था।

कोई टिप्पणी नहीं: