पीएमओ ने राजनाथ के बेटे पर मीडिया रपटों को नकारा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 27 अगस्त 2014

पीएमओ ने राजनाथ के बेटे पर मीडिया रपटों को नकारा


Prime-Ministers-Office
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बुधवार को इस खबर को खारिज किया कि केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे को उनके कथित खराब आचरण के कारण उत्तर प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा उपचुनाव में टिकट नहीं दिया गया। इससे पहले राजनाथ भी ऐसी खबरों को खारिज कर चुके हैं। पीएमओ ने कहा कि हाल के सप्ताहों में खबरें आईं हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ केंद्रीय मंत्रियों के आचरण और केंद्रीय गृह मंत्री के बेटे के कथित खराब आचरण पर नाखुशी जताई है। इस तरह की रिपोर्ट बिल्कुल झूठ है।

पीएमओ के अनुसार, "इस तरह की खबर बिल्कुल झूठ है और ऐसा कर सरकार की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। इस तरह के अफवाहों में शामिल लोग देशहित को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इन खबरों को खारिज किया जाता है।" इससे पहले राजनाथ भी ऐसी खबरों को खारिज कर चुके हैं। उन्होंने तो यहां तक कह डाला कि यदि उनके परिवार के किसी भी सदस्य के खिलाफ छोटा सा आरोप भी साबित होता है तो वह सार्वजनिक जीवन से संन्यास ले लेंगे।

वह उन मीडिया रपटों पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे, जिसमें कहा गया है कि उनके पुत्र के खराब आचरण के कारण प्रधानमंत्री नहीं चाहते कि उन्हें उपचुनाव में टिकट मिले। ऐसी रपटों की बाबत राजनाथ ने संवाददाताओं से कहा, "मेरे और मेरे परिवार के किसी सदस्य के खिलाफ कोई भी आरोप साबित हो जाता है, तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा और सार्वजनिक जीवन से संन्यास ले लूंगा।"

राजनाथ ने कहा कि मीडिया में आई खबरों से जब उन्होंने प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह को अवगत कराया तो वे हैरान रह गए। उन्होंने ऐसी खबरों को बेबुनियाद करार दिया। भाजपा ने राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह को उत्तर प्रदेश विधानसभा के उपचुनाव में टिकट नहीं दिया, जबकि माना जा रहा था कि वह नोएडा से भाजपा के प्रत्याशी होंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: