विदेश मंत्री श्रीमती स्वराज और प्रभारी मंत्री श्री राजपूत ने आचार्य श्री विद्यासागर महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया
विदिशा के हरिपुरा मंे स्थित जैन मंदिर शीतलधाम में पहुंचकर विदेश मंत्री श्रीमती सुषमा स्वराज और जिले के प्रभारी मंत्री श्री रामपाल सिंह राजपूत ने आज आचार्य श्री विद्यासागर महाराज को श्रीफल भेंटकर आशीर्वाद प्राप्त किया। विदेश मंत्री श्रीमती स्वराज ने कहा कि संत शिरोमणि आचार्य गुरूदेव की मेरे ऊपर बहुत कृपा है। उन्होने गौ-वंश संवर्धन एवं संरक्षण के लिए बनाई गई श्री विद्यासागर गौ-वंश ग्राम योजना को रेखांकित किया और क्षेत्र के उन्नयन हेतु जो सुझाव दिए गए है उन पर अमल करते हुए विकास कार्य कराए जाने का आश्वासन दिया।
समस्याएं सुनी
विदेश मंत्री श्रीमती सुषमा स्वराज और जिले के प्रभारी मंत्री श्री रामपाल सिंह ने संयुक्त रूप से विदिशा के सर्किट हाउस में आमजनों की मूलभूत समस्याओं को सुना और उनके निराकरण कराए जाने का आश्वासन दिया। श्रीमती स्वराज ने अधिकारियों से कहा कि निराकरण कागजों तक ही सीमित ना हो बल्कि निराकरण के लिए नवाचारो का प्रयोग करते हुए आवेदकगण पूर्ण संतुष्ट हो ऐसी कार्यप्रणाली अपनाएं। इस अवसर पर विदिशा विधायक श्री कल्याण सिंह दांगी, शमशाबाद विधायक श्री सूर्यप्रकाश मीणा, ग्यारसपुर जनपद अध्यक्ष श्री छत्रपाल शर्मा के अलावा अन्य जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर श्री एमबी ओझा, पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेेन्द्र चैधरी समेत अन्य विभागों के अधिकारी व गणमान्य नागरिक और ग्रामीणजन मौजूद थे।
स्कूलों में प्रार्थना के बाद विद्यार्थियों को दूध का वितरण होगा
मध्यप्रदेश दुग्ध संघ की एमडी श्रीमती जयश्री कियावत ने आज विदिशा में पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में प्रारंभ हुए स्कूली विद्यार्थियों को दूध वितरण के कार्यो की समीक्षा कलेक्टेªट के सभाकक्ष में की। इस अवसर पर कलेक्टर श्री एमबी ओझा, जिला पंचायत सीईओ श्री शशिभूषण सिंह और मध्यप्रदेश दुग्ध संघ के अधिकारियों के अलावा जिला शिक्षा अधिकारी, डीपीसी ओर समस्त जनपदो के सीईओ, बीईओ, बीआरसी मौजूद थे। श्रीमती कियावत ने कहा कि विद्यार्थियों को स्कूलों में प्रार्थना, योग के उपरांत दूध वितरण की कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कार्यवाही से बच्चों की नियमित उपस्थिति में वृद्धि होगी। मध्यान्ह भोजन के साथ दूध वितरण की कार्यवाही को अविलम्ब रोकने की अपेक्षा उनके द्वारा व्यक्त की गई। श्रीमती कियावत ने जिले के विद्यालयों को उपलब्ध कराए गए मिल्क पावडर और स्वाद बढाए जाने हेतु नियत फ्लेवरो के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि योजना की सफलता पर ही उक्त कार्यक्रम पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा अतः जिन्हें उक्त कार्य की जबावदारी सौंपी गई है वे पूर्ण ईमानदारी से उसका निर्वहन करंे।
प्रशिक्षण
विद्यालयों में विद्यार्थियों को दूध वितरण के पूर्व उसे तैयार करने, क्या-क्या सावधानी बरते इत्यादि की प्रायोगिक जानकारी संबंधितों को मुहैया कराए जाने के उद्धेश्य से इन्दौर से आए मास्टर टेªनर्सो द्वारा प्रत्येक विकासखण्ड मंे क्लस्टर स्तर पर प्रशिक्षण रविवार को आयोजित किया जाएगा।
नोड्ल अधिकारी
अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला स्तर पर जिला पंचायत के सीईओ को नोड्ल अधिकारी नियुक्त किया गया है इसी प्रकार विकासखण्ड स्तर पर जनपद सीईओ को और विद्यालय स्तर पर शिक्षक को नोड्ल अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है।
टोल फ्री 181 पर सूचित करें
श्रीमती कियावत ने बताया कि स्कूलांे में दूध वितरण के संबंध में यदि किसी के द्वारा लापरवाही की जाती है तो आमजन, जनप्रतिनिधि प्रदेश के टोल फ्री नम्बर 181 पर अविलम्ब सूचित करें। उन्होंने टोल फ्री नम्बर सभी विद्यालयों की दीवारों पर लिखवाने के निर्देश दिए।
मानिटरिंग
विद्यार्थियों को वितरित किए जाने वाले दूध की माॅनिटरिंग के लिए प्रत्येक विकासखण्ड पर वहां के बीईओ, बीआरसी, सीआरसी को महत्वपूर्ण जबावदेही सौंपी गई है। उन्हें हर रोज कम से कम सात से आठ स्कूलों में पहुंचकर अभियान का जायजा लेने के निर्देश दिए गए हैं।
रिपोर्टिंग
दूध वितरण कार्यक्रम की अद्यतन रिपोर्टिंग के लिए प्रदेश स्तर पर तय किए गए फार्मेट पर जानकारी अविलम्ब ई-मेल से प्रेषित करनी होगी। इसके अलावा प्रत्येक विद्यालय मंे एक-एक सुझाव पुस्तिका संधारित की जाए जिसका माॅनिटरिंग दल के सदस्य हर रोज परीक्षण कर सुझावों को भी रिपोर्टिंग फार्मेट में अंकित करेंगें।
गुणवत्ता
मध्यान्ह भोजन की तर्ज पर दूध वितरण कार्यक्रम की गुणवत्ता के परीक्षण हेतु प्रत्येक विद्यालय में दूध वितरण के पूर्व सूची संधारित अनुसार पांच माताओं को दूध वितरित किया जाएगा। उनकी पुष्टि के उपरांत ही स्कूली बच्चों को दूध वितरित किया जाएगा। इससे पहले जिला पंचायत के सीईओ श्री शशिभूषण सिंह ने दूध वितरण के लिए जिले में क्रियान्वित प्रणाली और व्यवस्थाआंे, माॅनिटरिंग के क्रियान्वित उपायों की बिन्दुवार जानकारी दी।
खादी मेला का शुभारंभ, उत्पादको पर 20 प्रतिशत की छूट
खादी ग्रामोद्योग एवं विन्ध्या वैली उत्पादको की प्रदर्शनी पर आधारित खादी मेला का आज विदिशा विधायक श्री कल्याण सिंह दांगी ने अग्रवाल धर्मशाला में फीता काटकर शुभांरभ किया। इस अवसर पर खादी कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री राकेश अग्रवाल, बोर्ड की प्रबंध संचालक श्रीमती सुधा चैधरी, कलेक्टर श्री एमबी ओझा समेत अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे। केन्द्रीय खादी वस्त्रागार के मैनेजर ने खादी मेला के संबंध में बताया है कि इस मेले में विभिन्न कलर एवं डिजायन में सिल्क साडिया, डेªस मटेरियल खादी के कुर्ते, पायजामे, जाकेट, बेडशीट, दरी, गमछा, टावल, लुंगी, धोती, लेडीज सलवार सूट, शार्ट कुर्ते, विन्ध्या वैली के समस्त उत्पाद- मसाले, शेम्पू, अगरबत्ती, शहद इत्यादि बिक्री हेतु उपलब्ध रहेंगे। कच्ची धानी का शुद्ध सरसोे का तेल भी उपलब्ध होगा। इस मेले में रक्षाबंधन के त्यौहान को ध्यानगत रखते हुए सिल्क साडियों एवं खादी वस्त्रों एवं विन्ध्या वैली उत्पादांे पर 20 प्रतिशत का डिस्काउट भी दिया जा रहा है।
श्रमदानियों से भेंट
खादी कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री राकेश अग्रवाल, बोर्ड की प्रबंध संचालक श्रीमती सुधा चैधरी ने आज बेतवा उत्थान समिति के श्रमदानियों से भेंट कर उत्थान के कार्यो की जानकारी प्राप्त की। शांति धाम स्थल वन मंे उनके द्वारा पौधरोपण भी किया गया। इस अवसर पर बेतवा उत्थान समिति के सचिव श्री अतुल शाह और मुक्तिधाम सेवा समिति के सचिव श्री मनोज पांडेय सहित अन्य श्रमदानी मौजूद थे।
जिला सलाहकार समिति की बैठक पांच को
नेहरू युवा केन्द्र की जिला सलाहकार समिति की बैठक पांच अगस्त को आयोजित की गई है। यह बैठक जिला पंचायत के सभागार कक्ष में अपरान्ह 12 बजे से प्रारंभ होगी।
जिले में अब तक 416.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज
विदिषा जिले में इस साल अब तक 416.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। वही गतवर्ष उक्त अवधि तक 1038.7 मिमी औसत वर्षा हुई थी। तहसीलो में स्थापित वर्षामापी यंत्रो पर अब तक दर्ज की गई वर्षा की जानकारी इस प्रकार से है। विदिषा में 516.4 मिमी, बासौदा में 415.2 मिमी, कुरवाई में 405.2 मिमी, सिरोंज में 293 मिमी, लटेरी में 386 मिमी, ग्यारसपुर में 449 मिमी, गुलाबगंज में 535 मिमी और नटेरन तहसील में 334 मिमी वर्षा दर्ज की जा चुकी है। शनिवार की प्रातः आठ बजे तक जिले में 12.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है इस दिन विदिशा में 34 मिमी, कुरवाई 1.6 मिमी, सिरोंज में 60.4 मिमी, लटेरी एवं ग्यारसपुर में क्रमशः दो-दो मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है शेष अन्य तहसीलों में वर्षा नगण्य रही।
पुलिस अधीक्षक द्वारा नगद इनाम की घोषणा
पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र चैधरी ने थाना ग्यारसपुर एवं मुरवास में दर्ज एक-एक प्रकरण के फरार आरोपियों की सूचना देने अथवा गिरफ्तारी कराने में मदद करने वाले के लिए नगद राशि एक-एक हजार रूपए देने की घोषणा की। जारी उद्घोषणा अनुसार थाना ग्यारसपुर में दर्ज प्रकरण के फरार आरोपी निवासी घूघर थाना जैसीनगर जिला सागर के गोवर्धन साहू, श्रीमती सूरजबाई, राघवेन्द्र की सूचना देने वालो को और थाना मुरवास मंे दर्ज अपराध प्रकरण के फरार आरोपी शांतिलाल पुत्र रघुवीर सिंह रघुवंशी, रामकरण पुत्र गंगाराम रघुंवशी, कमल सिंह पुत्र राजू पुत्र अमान सिंह रघुवंशी, जसवंत सिंह पुत्र नारायण सिंह रघुवंशी, कुंवरलाल पुत्र कल्लू अहिरवार ये सभी ग्राम बहादुरपुर के है और भूरा फोरमेन जो पंजाब का रहने वाला है इन अपराधियों की सूचना देने अथवा गिरफ्तारी कराने वाले को एक हजार रूपए का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। सूचना देने वाला व्यक्ति चाहे तो उसका नाम गोपनीय रखा जाएगा।
तहसीलदार को राशि आवंटित
कलेक्टर श्री एमबी ओझा ने लंबित आरबीसी के प्रकरणो में पीडि़तों को शीघ्र राशि मुहैया कराएं जाने के उद्धेश्य से तहसीलदार बासौदा के लिए कुल एक लाख 22 हजार 360 रूपए आवंटित करने के आदेश जारी कर दिए है।
वित्त मंत्री श्री मलैया का दौरा कार्यक्रम
प्रदेश के वित्त एवं वाणिज्यिक कर योजना आर्थिकी एवं सांख्यिकी ओर जल संसाधन मंत्री श्री जयतंत मलैया तीन अगस्त को विदिशा आऐगे। श्री मलैया का प्राप्त दौरा कार्यक्रम अनुसार प्रातः 10.30 बजे भोपाल से विदिशा के लिए कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे विदिशा आएगे और स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। श्री मलैया शाम पांच बजे विदिशा से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें