विदिशा (मध्यप्रदेश) की खबर (20 अगस्त) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 21 अगस्त 2014

विदिशा (मध्यप्रदेश) की खबर (20 अगस्त)

बच्चों के प्रयास प्रशंसनीय-कलेक्टर श्री ओझा 

इंस्पायर अवार्ड योजना के अंतर्गत जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का बुधवार को कलेक्टर श्री एमबी ओझा ने अवलोकन किया। उन्होंने बच्चों का हौंसला अफजाई करते हुए उनसे कहा कि विज्ञान के प्रति उनकी रूचि और बढे़ इसके लिए इस प्रकार के आयोजन शासन के दिशा निर्देशानुसार किए जा रहे है। 

समापन आज
इंस्पायर अवार्ड योजना अंतर्गत तीन दिवसीय जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का समापन 21 अगस्त को होगा। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सोनकर के मुख्य आतिथ्य में समापन कार्यक्रम का आयोजन एसएसएल जैन स्कूल परिसर में दोपहर 3.30 बजे से आयोजित किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी श्री एचएन नेमा ने बताया कि 19 अगस्त से प्रारंभ हुए जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में जिले के सभी विकासखण्डो के 178 विद्यार्थियों ने भाग लिया है। वेस्ट माडलो का चयन समिति के निर्णायकों द्वारा किया जाएगा जो प्रदेश स्तरीय प्रदर्शनी में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री घोषणाओं पर शीघ्र अमल करें-प्रभारी मंत्री श्री राजपूत

jhabua news
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान ने विदिशा जिले के भ्रमण के दौरान की गई घोषणाओं पर शीघ्र कार्यवाही कर उन्हें पूर्ण कराएं इस प्रकार के निर्देश प्रदेश के राजस्व, पुर्नवास मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री श्री रामपाल सिंह राजपूत ने बुधवार को विदिशा के सर्किट हाउस में आयोजित बैठक के दौरान दिए। प्रभारी मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री जी द्वारा विदिशा शहर में की गई घोषणाओं पर नगरपालिका शीघ्र अमल कराना सुनिश्चित करें। घोषणाओं की पूर्ति हेतु आवश्यक राशि भी उपलब्ध कराई जा चुकी हैै। घोषणाओं के पालन में विलम्बता करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही के प्रस्ताव प्रेषित करने के निर्देश उन्होंने कलेक्टर को दिए। प्रभारी मंत्री श्री राजपूत ने मुख्यमंत्री घोषणाओं को पूरा कराने में मुख्यतः लोक निर्माण विभाग, पीआईयू से संबंधित निर्माण कार्यो पर उन्होंने जोर दिया। उन्होंने कहा कि घोषणाओं पर कार्यवाही नही होने की शिकायते मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 181 पर प्राप्त होने लगी है जिसमें सर्वाधिक शिकायते नगरपालिका से संबंधित है। अतः कार्य प्रणाली में तेजी लाए और प्राप्त होने वाली शिकायतों के निराकरण हेतु विशेष मुहिम चलाए। बैठक के दौरान कुरवाई विधायक श्री वीर सिंह पंवार ने कुरवाई विधानसभा क्षेत्र के 25 ग्रामों में बिजली बंद होने की शिकायत दर्ज कराई जिस पर प्रभारी मंत्री श्री राजपूत ने ऊर्जा विभाग के अधिकारी को शीघ्र कार्यवाही कर उन ग्रामों में बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने की हिदायत दी। इसी प्रकार विदिशा विधायक श्री कल्याण सिंह दांगी ने बताया कि ग्राम परसोरा मंे एक व्यक्ति द्वारा विद्युत पोल तोड़ देने के कारण बिजली बंद है उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने एवं बिजली आपूर्ति के निर्देश प्रभारी मंत्री द्वारा संबंधित को दिए गए। कलेक्टर श्री एमबी ओझा ने इस अवसर पर प्रभारी मंत्री को आश्वस्त कराते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी द्वारा जिले के विकास के संबंध में की गई घोषणाओं पर संबंधित विभागों के अधिकारियांे द्वारा अमल किया जाएगा। इस दौरान घोषणाओं की पूर्ति में होने वाली दिक्कतों की ओर प्रभारी मंत्री का ध्यान आकर्षित कराया। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के अलावा ग्यारसपुर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री छत्रपाल शर्मा समेत अन्य जन प्रतिनिधि मौजूद थे।

प्रभारी मंत्री एवं सांसद शामिल हुए नंद महोत्सव में 

विदिशा नगर मंे कांच मंदिर के समीप बुधवार को नंद महोत्सव कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री श्री रामपाल सिंह राजपूत ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने मानव जीवन के कल्याण का जो मार्ग बतलाया है उस पर चलकर हम समाज और प्रदेश के विकास मंे सहभागी बनें। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से समाज मंे एकजुटता को बल मिलता है जो विकास के लिए आवश्यक है। कार्यक्रम को सागर सांसद श्री लक्ष्मीनारायण यादव के अलावा विदिशा विधायक श्री कल्याण सिंह दांगी, कुरवाई विधायक श्री वीर सिंह पंवार ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा मण्डलियों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी श्री मुकेश टण्डन, श्री श्यामसुन्दर शर्मा, ग्यारसपुर जनपद अध्यक्ष श्री छत्रपाल शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री तोरण सिंह दांगी के अलावा नंद महोत्सव समिति के पदाधिकारीगण एवं गणमान्य नागरिक मौजूद थे। 

डोर-टू-डोर सर्वे के निर्देश 

vidisha news
विदिशा नगरपालिका क्षेत्र के ऐसे हितग्राही जिन्हें विभिन्न प्रकार की पेंशन नियमानुसार प्रदाय की जानी है उन्हें समय पर पंेशन राशि का भुगतान हो इस बावत् अब तक की गई तैयारियों का जायजा बुधवार को कलेक्टर श्री एमबी ओझा ने समीक्षा बैठक आहूत कर लिया। कलेक्टर श्री ओझा ने नगरपालिका के अमले को हिदायत देते हुए कहा कि निकाय क्षेत्र के सुपात्र पंेशनधारी हितग्राहियों के नाम सूची से वंचित ना हो। इसके लिए उन्होंने निकाय अमले को 24 अगस्त से घर-घर जाकर सर्वे कर छूटे सुपात्र पंेशन हितग्राहियों के नाम जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान यदि किसी हितग्राही द्वारा यह जानकारी में लाया जाता है कि उसे पंेशन की राशि समय पर नही प्राप्त हुई है तो निकाय अमले सहित अधिकारियों पर कठोर कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टेªट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई इस बैठक में अपर कलेक्टर श्री शशिभूषण सिंह, नगरपालिका अधिकारी श्री आरपी मिश्रा सहित निकाय के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं: