राजीव गांधी के 70 वे जन्म दिवस में स्मरण किया गया
झाबुआ --- आधुनिक भारत के निर्माता एवं पूर्व प्रधान मंत्री राजीव गांधी को इनके 70 वें जन्म दिवस के अवसर पर याद किया गया तथा उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प किया गया। सर्व प्रथम कार्यक्रम में कार्यक्रम के मुख्य अतिथिती जिला पंचायत अघ्यक्षक सुश्री कलावती भुरिया प्रभारी जिला कांग्रेस अध्यक्ष हनुमंत सिंह जी राठौर (ढाबरी दरबार) पूर्व विधायक जेवियर मेड़ा सहित जिला एवं ब्लाॅक कांग्रेस के पदाधिकारीयों द्वारा राजीव जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित किया गया है। तथा उन्हें अपनी पुष्पांजली अर्पित कि साथ ही सभी पदाधिकारीयों एवं उपस्थित गणमान्यों द्वारा बारी-बारी से चित्र पर पुष्पर्पित कर अपनी-अपनी पुष्पांजली दी। इस अवसर पर सुश्री कलावती भुरिया ने अपने उद्भोदन में कहा की राजीव गांधी ने जिले में भ्रमण के दौरान इस आदिवासी जिले को अनेक सोगाते दि थी वे युवाओं के हितेशी थे तथा आधुनिक भारत बनाने एवं संचार क्राति का सुत्रपात भी उन्ही के द्वारा किया गया सुश्री भुरिया ने कहा कि राजीव जी हमारे प्रेणास्त्रोत है उन्होने जो बलीदान दिया है उसे देश कभी नही भुलेगा उन्होने अपने कार्यकाल के दौरान देश को आधुनिक विकास की ओर ले जाने का कार्य किया तथा सर्वाहारा एवं गरीब वर्ग के लिए अनेक योजनाएॅ बनाइ जिसका लाभ उन्हें मिल रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला कांगे्रस प्रभारी अध्यक्ष हनुमंतसिंह ढाबी ने कहा की हमे उनके द्वारा बताए गए रास्तो पर राष्ट्र कि सेवा में जुटना है। हमें गर्व है कि राजीव जी ने देश को नई उर्जा प्रदान की है उनके नेेतृत्व में देश का चहुमुखी विकास हुआ है। उन्होने कहा कि राजीव जी एवं सोनिया जी तथा राहुल जी ने हमेशा आदिवासीयों का ख्याल रखा है हमारे जिले के गौरव कांतिलाल भुरिया को केन्द्र मंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाकर आदिवासीयों का सम्मान बढ़ाया है। राहुल जी एवं कांग्रेज पार्टी की उनके नक्शे कदम चलकर आदिवासी सर्वाहारा एवं गरीब वर्ग के लिए संघर्ष कर रही है। विशेष अतिथी पूर्व विधायक जेवियर मेड़ा ने कहा कि मोबाइल क्रांति, दूर संचार क्रांति राजीव गांधी जी की ही देन है । जो लोग राजीव गांधी जी की इस घोषणा पर मजाक उड़ाते थे आज वे ही उसका पूर्ण दौहन कर रहे है। राजीव गांधी ने जो सपना देखा था उसे कांग्रेस पार्टी पूरी इमानदारी के साथ पूरा करने का प्रयास करेगी। श्री मानसिंह मेड़ा ने कहा की विपरीत परिस्थतियों का सामना करते हुए श्री राजीव जी ने एक नई दिशा दि मोबाइल क्रांति, कम्प्युटर क्रांति एवं कृषि क्षैत्र से लेकर पंचायती राज्य लागू कर पंचायतो का उनके अधिकार का देने का प्रयास किया था किंतु विडम्बना यह है कि वर्तमान सरकार द्वारा पंचायतों के अधिकार छिने जा रहे है। इस अवसर पर पूर्व जज नरवरसिंह भूरिया जिला प्रवक्ता आचार्य नामदेव जिला महामंत्री मनीष व्यास, हेमचंद डामोर जनपद अध्यक्ष रामा कोमल सिंह डामोर आदि ने भी संबोधित करते हुए राजीव गांधी के युवा भारत बनाने कि कल्पना को साकार करने की प्रयास करने का आवहान किया साथ ही प्रार्टी कार्यकर्ताओं को निराश न हो कर पार्टी को पूनः मजबूत कर राष्ट्र की सेवा करने का आवहान किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस प्रवक्ता हर्ष भट्ट ने किया एवं आभार जिला महामंत्री जितेन्द्र प्रसाद अग्निहोत्री ने माना । इस अवसर पर सुभाष व्यास द्वारा अपनी रचित राजीव गांधी को समर्पित कविता का पाठ किया। इस अवसर पर जिला संगठन मंत्री प्रदीप सिंह तारखेड़ी, जनपद अध्यक्ष झाबुआ शंकर भुरिया, पार्षद अविनाश डोडीया, धुमा डामोर, कांग्रेस नेता राजेश डामोर एवं रिंकु रूनवाल, नेहाल सरपंच दरियाव सिंह, रंगाबाई ,मालु डोडीयार, जोगड़ीया बाई, कलजी भाई , मुलिया भाई, खेलु भाई, खुमसिंह भाई, पेमा भाई, रालू भाई, हेमराज थावरिया बदिया भाई आदि कार्यकर्ता एवं गणमान्य उपस्थित थे।
रक्त दान किया।
राजीव गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर गेहलर सरपंच धुमा भाई भाबोर, बालू भाई एवं केमता आदि ने जिला चिकित्सालय जा कर रक्त दान किया। इस अवसर पर जिला चिकित्साल में कांग्रसे कार्यकर्ता एवं बंटू अग्निहोत्री मित्र मण्डल के सदस्यगण उपस्थित थे।
श्री भय्याजी जोशी का मोहनखेड़ा आगमन
झाबूआ--राजगढ़ मोहनखेडा सह सर संघ संचालक श्री भय्या जी जोशी का 20 अगस्त को श्री मोहनखेड़ा तीर्थ आगमन हुआ । आपने भगवान आदिनाथ जी तथा दादा गुरुदेव के दर्शन वंदन किया तथा चातुर्मास हेतु विराजित प.पू. गच्छााधिपति आचार्यदेवेश श्रीमद्विजय रवीन्द्रसूरीश्वरजी म.सा. व प.पू. ज्योतिष सम्राट मुनिप्रवर श्री ऋषभचन्द्रविजयजी म.सा. से भेट की । श्री मोहनखेड़ा तीर्थ पेढी ट्रस्ट के मेनेजिंग ट्रस्टी श्री सुजानमल सेठ तथा ट्रस्टी श्री मेघराज जी जैन ने ट्रस्टमण्डल की और से आपका बहुमान किया ।
अपराध नियंत्रण हेतु झाबुआ पुलिस की एक नई पहल:ः
झाबूआ---वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एस0पी0सिंह ने बताया कि समाज में हो रहे अपराध को रोकने का कार्य जनता के सहयोग के बिना संभव नहीं है। आपके पड़ौस में, आपके मोहल्ले में, आपके कस्बे में, आपके शहर में, आपके जिले में हो रहे अपराध, आपकी आॅंखों के सामने हो रहे अपराधों को रोकने में आप पुलिस को महत्वपूर्ण सहयोग दे सकते हैं। वाट्स-अप के अंतर्गत शांतिदूत झाबुआ के नाम पर पुलिस विभाग झाबुआ द्वारा पुलिस के राजपत्रित अधिकारियों का गु्रप बनाया गया है। उक्त ‘‘शांतिदूत झाबुआ’’ टाइटल गु्रप पर आपके क्षेत्र में होने वाले अपराध, अपराधियों या आपराधिक कृत्य या फरार अभियुक्त के फोटो वाट्स-अप के माध्यम से खींचकर भेजेंगे तो पुलिस विभाग के लिये एक बहुत महत्वपूर्ण सूचना तंत्र होकर पुलिस विभाग द्वारा उस पर कार्यवाही की जावेगी। आपका मोबाइल नंबर गोपनीय रखा जावेगा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला झाबुआ श्री एस0पी0सिंह ने झाबुआ जिले के समस्त नागरिक बंधुओं, गणमान्य नागरिकों, छात्र, छात्राओं से अपील/अनुरोध किया है कि वे उक्त तकनीक का उपयोग कर समाज में होने वाले अपराधों को रोकने में पुलिस विभाग को सहयोग देकर एक अच्छे नागरिक के रूप में अपने आपको गौरवान्वित करें।
जय बजरंग व्यायाम शाला (जीम) में किया खिलाडियों का सम्मान
झाबूआ---जय बजरंग व्यायाम शाला (जीम) में परंपरागत तरीके से मंगलवार को हनुमान चालीसा, बजरंग बाण, का पाठ एवं महाआरती का आयोजन किया गया । ततपष्चात श्री प्रदीप रूनवाल, मोहन दादा माहेष्वरी, नारायणसिंहजी ठाकुर मनीषजी व्यास उमंग सक्सेना, चदूजी खलीफा , ओमजी शर्मा समाजसेवी, द्वारा इंदौर में आयोजित म0प्र0 पावर लिफटिंग चैम्पियनषीप 2014 में सिल्वर मेडल प्राप्त करने वाले राष्ट्रीय खिलाडी सुषील वाजपेयी एवं प्रतियोगिता में अपने अपने भार वर्ग में अच्छा प्रदर्षन करने वाले दिवान मचार, गुलाबसिंग, दिपक डामोर, जितेन्द्रसिंह उर्फ लक्की, बादल पांडे, आयुष चैहान, रोहीत भूरिया, जितेन्द्र उर्फ पिन्टू चैहान, करमसिंग, निलेष अजनार, आनंदीलाल सिसौदिया (खवासा) को सम्मानित किया जाकर बधाई दी गई । जय बजरंग व्यायाम शाला (जीम) द्वारा वर्षो से खिलाडियों को कुष्ती, बाॅडी बिल्डिंग, पावर लिफटिंग, आदि खेलो हेतु तैयार किया जाता है एवं प्रदेष व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने हेतु प्रोत्साहित किया जाता है । उक्त जानकारी जय बजरंग व्यायाम शाला के चंदर पहलवान एवं राजेष बारिया द्वारा दी गई ।
गर परिषद मेघनगर के वार्डो का आरक्षण 21 अगस्त को
झाबुआ ---नगर परिषद मेघनगर के वार्डो के आरक्षण की कार्यवाही 21 अगस्त 2014 को प्रातः 11.00 बजे कलेक्टर सभाकक्ष झाबुआ में की जावेगी। आरक्षण की प्रक्रिया के समय जो नागरिक उपस्थित होना चाहे वह उपस्थित रह सकते हैं।
जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन विधायक एवं प्रभारी कलेकटर ने किया
झाबुआ---लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल के निर्देशानुसार जिला स्तर पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन 19, 20 एवं 21 अगस्त 2014 को वृंदावन गार्डन जिला चिकित्सालय के सामने किया गया है। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों द्वारा विज्ञान माॅडल प्रस्तुत किये गये है। विज्ञान प्रदर्शनी के लिए वृंदावन गार्डन के हाॅल में ब्लाकवार कक्ष बनाये गये है। विद्यार्थियों के पंजीयन का कार्य 19 अगस्त को किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ आज 20 अगस्त को विधायक श्री शांतिलाल बिलवाल एवं प्रभारी कलेक्टर श्री धनराजू एस ने किया। प्रदर्शनी का समापन 21 अगस्त को दोपहर 2 बजे होगा। उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री शांतिलाल बिलवाल ने कहा कि झाबुआ वनवासी जिला है, पेरेन्टस भी अधिकतर साक्षर नहीं है। फिर भी बच्चों ने बडे आत्म विश्वास से माॅडल बनाये है। संभाग और प्रदेश स्तर पर भी आप आत्म विश्वास से अपने माॅडल को प्रस्तुत करे। असफलता से घबराना नहीं चाहिए। छोटे मन से कोई बड़ा नहीं होता टूटे मन से कोई खड़ा नहीं होता है। हमें पूरे मन से काम करना चाहिए। आप चुनिंदा बच्चे है एक हजार बच्चों में से एक बच्चा चुना गया है। असफल होने के बाद भी बार-बार प्रयास करे जब तक कि आपको सफलता नहीं मिल जाये। शिक्षित व्यक्ति हर क्षेत्र में अच्छा काम करेगा। अवसर बार-बार नहीं आते है, अवसरों में अपने रास्ते बनाकर कार्य करे। कार्यक्रम में प्रभारी कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री धनराजू एस. ने कहा कि विद्यार्थी जो आज अपना माॅडल लेकर यहाॅ पहंुचे है। वे छोटे वैज्ञानिक है। हम सबकी भुमिका क्या है। ये हमें सोचना है। शिक्षा से ही जिले का विकास संभव है। और शिक्षा देना असंभव नहीं हैं पेरेन्टस की जिम्मेदारी है कि वे बच्चो को स्कूल भेजे। शिक्षक ईमानदारी से शिक्षा दे। ताकि जिले का विकास हो सके। सभी बच्चें प्रतिभावान है। जिले का प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर नाम रोशन करेगेे। विद्यार्थियों में वैज्ञानिक क्षमता के विकास के लिए इंस्पायर अवार्ड योजना प्रारंभ की गई है, स्वागत एवं कार्यक्रम की रूपरेखा जिला शिक्षा अधिकारी श्री ज्ञानेन्द्र ओझा ने बताई। अतिथियो द्वारा प्रदर्शनी में लेगे माॅडलो का अवलोकन भी किया गया।
20 अगस्त से 3 सितम्बर तक सद्भावना पखवाडा मनाया जाएगा
- 20 अगस्त को सदभावना दिवस मनाया गया
झाबुआ ---भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के निर्देशानुसार आज 20 अगस्त 2014 को ‘‘सद्भावना दिवस‘‘ के रूप में मनाया गया। 20 अगस्त से 03 सितम्बर 2014 तक ‘‘साम्प्रदायिक सौहार्द पखवाडा मनाया जायेगा। जिसमें सभी धर्मो, भाषाओं और क्षेत्रो के लोगो के बीच राष्ट्रीय एकता एवं साम्प्रदायिक सौहार्द की भावना उत्पन्न करने हेतु कार्यक्रमों का आयोजन किया जाये। सभी शासकीय कार्यालयों में आज 20 अगस्त 2014 को प्रातः 11.00 बजे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सद्भावना की प्रतिज्ञा दिलाई गई।
सद्भावना दिवस प्रतिज्ञा
मैं प्रतिज्ञा करता हूॅ कि मैं जाति, सम्प्रदाय, क्षैत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना सभी भारत वासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करूॅगा। मै पुनः प्रतिज्ञा करता हॅू कि मै हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाउंगा।
तप से आत्मा कुंदन बनती है : - आचार्य रवीन्द्रसूरि
झाबूआ---राजगढ़ मोहनखेडा प.पू. अर्हत ध्यानयोगी गच्छाधिपति आचार्यदेवेश श्री रवीन्द्रसूरीश्वर जी म.सा. ने समस्त चातुर्मास आराधकों को ध्यान - साधना कराने के पश्चात् कहा कि तीर्थ पर चातुर्मास के दौरान सिद्धितप और मासक्षमण तपस्या का दौर चल रहा है । तप करने से आत्मा पर लगे कलुषित कर्मो का क्षय हो जाता है और आत्मा हल्की हो जाती है । जिस प्रकार सोने को जितना तपाया जाता है सोने में उतनी ही चमक आती है ठीक उसी प्रकार आत्मा तप के माध्यम से अपने कर्मो की निर्जरा कर कुन्दन बन जाती है । श्रीमती उषा देवी संतोष लोढ़ा की महामुत्युजंय मासाक्षमण तपस्या की पूर्णाहूति के अवसर पर मुनिश्री रजतचन्द्रविजयजी म.सा. ने कहा की तपस्वी ने पूरे एक माह तक कठीन तपस्या कर अपनी आत्मा को कर्मो के वजन से हल्का करने का प्रयास किया है । आज मासक्षमण तपस्वी श्रीमती उषादेवी संतोष लोढ़ा की तपस्या की पूर्णाहूति के अवसर पर प्रातः 7 बजे विशाल शौभायात्रा के साथ सभी तपस्वी एवं आराधकों ने जय तलेटी की यात्रा की । इस यात्रा में मुनिराज श्री पीयूषचन्द्रविजयजी म.सा. मुनिराज श्री रजतचन्द्रविजयजी म.सा. सहित समस्त साध्वी भगवन्त तलेटी पहुंचे वहां मुनिप्रवर की निश्रा में तपस्वीयों एवं आराधकों ने सामुहिक चैत्यवंदन, गिरीराज वंदना की । यह शौभा यात्रा पूनः श्री मोहनखेड़ा तीर्थ पहुंचकर तप अनुमोदना समारोह में तब्दील हो गई । प्रवचन के दौरान प.पू. अर्हत ध्यानयोगी गच्छाधिपति आचार्यदेवेश श्री रवीन्द्रसूरीश्वर जी म.सा. ने चातुर्मास के दौरान सिद्धितप तथा अन्य बड़ी तपस्या कर रहे समस्त तपस्वीयों को आशिर्वाद प्रदान करते हुऐ कहा कि आज सिद्धितप का 7 वें चक्र का 7 वां उपवास है और 21 अगस्त को पारणे के पश्चात् 8 वां चक्र 8 उपवास का 22 अगस्त पयुर्षण पर्व के प्रथम दिन से प्रारम्भ होकर सवंत्सरी प्रतिक्रमण के बाद पूर्णाहूति होगी । सिद्धीतप आराधकों द्वारा 45 दिन की कठिन तपस्या में 36 उपवास पूर्ण किये जायेगें । आचार्य श्री ने पयुर्षण पर्व के दौरान समस्त आराधकों को सामुहिक अठ्ठाई तपस्या करने की प्रेरणा दी । मांगलिक श्रवण कराने के पश्चात् आचार्य श्री गाजते - बाजते तपस्वी श्रीमती उषादेवी के निवास पर गये और आशीर्वाद प्रदान कर पारणा करने का आदेश प्रदान किया । प.पू. ज्योतिष सम्राट मुनिप्रवर श्री ऋषभचन्द्रविजयजी म.सा. ने तपस्वी श्रीमती उषादेवी को आशीर्वाद प्रदान करते हुऐ कहां की दुर्लभ सयोग से महामृत्युजंय मासाक्षमण की तपस्या के क्षण जीवन में आते है । व्यक्ति उस क्षण को जब पहचान कर भुना लेता है तो उसे जीवन में सफलता प्राप्त करने से कोई नहीं रोक सकता । महिला चैविसी में मासक्षमण की तपस्या एवं सिद्धितप की तपस्या के निमित महिला सांझी में मेंहदी वितरण का आयोजन नेताजी परिवार द्वारा किया गया । महिला चैविसी में आराधक व राजगढ़ की महिलाओं ने हिस्सा लिया । पांचवी महामांगलिक का भव्य आयोजन 7 सितम्बर 2014 को होगा । वर्तमान प.पू. गच्छााधिपति आचार्यदेवेश श्रीमद्विजय रवीन्द्रसूरीश्वरजी म.सा. का 60 वां जन्मोत्सव श्री मोहनखेड़ा तीर्थ पर 30 अगस्त 2014 को मनाया जावेगा । श्री मोहनखेड़ा तीर्थ पर दादा गुरूदेव श्रीमद्विजय राजेन्द्रसूरीश्वरजी म. सा. की पाट परम्परा के शासनप्रभावक सप्तम पटधर वर्तमान प.पू. गच्छााधिपति आचार्यदेवेश श्रीमद्विजय रवीन्द्रसूरीश्वरजी म.सा., ज्योतिषम्राट मुनिप्रवर श्री ऋषभचन्द्रविजयजी म. सा., मुनिराज श्री पीयूषचन्द्रविजयजी म.सा., मुनिराज श्री रजतचन्द्रविजयजी म. सा. शासन ज्योति साध्वी श्री महेन्द्रश्रीजी म. सा., सेवाभावी साध्वी श्री संघवणश्रीजी म.सा. आदि ठाणा की पावनतप निश्रा में धर्म बिन्दु एवं चन्द्रराजा चरित्र वांचन चल रहा है । श्री मोहनखेडा तीर्थ पर यशस्वी चातुर्मास के दौरान 45 दिन की सिद्वितप आराधना में 20 आराधक आराधना कर रहे है । 1 आराधक भद्रतप की तपस्या में लीन है साथ ही तीर्थ पर सांकली अट्ठम तपाराधना निरन्तर गतिमान है । तीर्थ में श्री राजेन्द्रसूरि गुरुतप आराधना में 309 आराधक आराधना कर रहे है
वाहन की टक्कर से बच्चे कि मौत
झाबूआ--फरियादी दिनेश पिता धनसिंह भूरिया उम्र 21 वर्ष, निवासी कालापान ने बताया कि वाहन क्रमांक एमपी 09 जीई 7686 के चालक ने मो0सा0 को टक्कर मार दी, जिससे उसकी बच्ची की मृत्यु हो गई। प्रकरण में थाना कोतवाली झाबुआ में अपराध क्रमांक 607/14, धारा 304-ए भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
जहरीले जानवर के काटने से मौत
झाबूआ---फरियादी जेरू पिता नानसिंह बामनिया, उम्र 30 वर्ष निवासी फत्तीपुरा ने बताया कि उसके लड़के अर्जुन पिता जेरू बामनिया, उम्र 05 वर्ष निवासी फततीपुरा को खेत में भैस चराते समय जहरीले जानवर ने काट लिया था, जिसससे उसकी मृत्यु हो गयी। प्रकरण में थाना कालीदेवी में मर्ग क्रमांक 31/14, धारा 174 जाफौ0 का कायम कर जांच में लिया गया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें