भारत ने अग्नि-प्रथम मिसाइल का सफल परीक्षण किया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


गुरुवार, 11 सितंबर 2014

भारत ने अग्नि-प्रथम मिसाइल का सफल परीक्षण किया


agni-missile-testing
भारत ने गुरुवार को ओडिशा स्थित सैन्य संचालन केंद्र से सतह से सतह मार करने वाले परमाणु क्षमता संपन्न और देश में निर्मित अग्नि-प्रथम मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

यह मिसाइल एक टन वजनी परमाणु मुखास्त्र ढोते हुए 700 किलोमीटर तक मार कर सकता है। इसका परीक्षण सेना ने भद्रक जिले के धाम्रा के नजदीक व्हीलर आईलैंड स्थित सैन्य संचालन केंद्र से किया। 

परीक्षण केंद्र से जुड़े निदेशक एम.वी.के.वी. प्रसाद ने बताया, "परीक्षण सफल रहा।" अग्नि मध्यम दूरी वाला बैलिस्टिक मिसाइल है। 

कोई टिप्पणी नहीं: