बिहार : बीजेएसएफ का सदस्यता अभियान 23 से - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 19 सितंबर 2014

बिहार : बीजेएसएफ का सदस्यता अभियान 23 से

bihar journalist student
पटना(19 सितंबर 2014)। बिहार जर्नलिस्ट स्टूडेन्ट्स फेडरेशन का सदस्यता अभियान मंगलवार 23 सितंबर 2014 से पटना काॅलेज में आरंभ होगा। यह संगठन सिर्फ पत्रकारिता के छात्रों के लिए है। संगठन पत्रकारिता के पढ़ाई करने वाले छात्रों की समस्याओं पर काम करेगा। 

संगठन बिहार में पत्रकारिता विश्वविद्यालय का स्थापना, जिन विश्वविद्यालयों में पत्रकारिता की पढ़ाई हो रही है वहां स्थाई शिक्षकों की नियुक्ति करने, मीडि़या लैब का निर्माण कराने की मांग राज्य सरकार से करेगी। संगठन के संयोजक विद्या सागर ने बताया कि संगठन का निर्माण पत्रकारिता की पढ़ाई करने वाले छात्रों की समस्याओं व पत्रकारिता का बेहतर प्रशिक्षण के लिए किया जा रहा है। संगठन पत्रकारिता एवं ज्वलंत मुद्दों पर सेमिनार व गोष्ठि का भी आयोजन करेगा।

कोई टिप्पणी नहीं: