भाजपा का उपचुनाव के बाद 'लव जेहाद' से तौबा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 18 सितंबर 2014

भाजपा का उपचुनाव के बाद 'लव जेहाद' से तौबा


sambit patra
उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में हुए उपचुनाव में बड़ी हार का सामना करने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को 'लव जेहाद' प्रचार से किनारा कर लिया। पार्टी को उत्तर प्रदेश में सबसे तगड़ा झटका लगा जहां उसे 11 में से आठ सीटें गंवानी पड़ी है। 

भाजपा के प्रवक्ता सांबित पात्रा ने सवाल के जवाब में कहा, "जहां तक लव जेहाद का सवाल है तो यह कुछ स्थानीय नेताओं ने उठाया था, लेकिन भाजपा ने एक पार्टी के रूप में कभी इसे तवज्जो नहीं दी।" उनसे पूछा गया था कि क्या उपचुनाव के परिणाम इस बात को दर्शाते हैं कि लोगों ने पार्टी के विकास नारे से उसके सांसद योगी आदित्यनाथ द्वारा चलाए गए प्रचार अभियान को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि पिछले महीने वृंदावन में भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई द्वारा पारित प्रस्ताव में 'लव जेहाद' शामिल नहीं था।

कोई टिप्पणी नहीं: