मुकेश अंबानी, प्रियंका चोपड़ा को प्रियदर्शिनी पुरस्कार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 18 सितंबर 2014

मुकेश अंबानी, प्रियंका चोपड़ा को प्रियदर्शिनी पुरस्कार


mukesh-ambani-priyanka-chopra-got-priyadarshani-award
उद्योगपति मुकेश अंबानी और हिंदी फिल्मों की अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और आध्यात्मिक गुरु दादा जे.पी. वासवानी को प्रियदर्शिनी एकेडमी के ग्लोबल पुरस्कारों के लिए चुना गया है। यह जानकारी एक अधिकारी ने यहां बुधवार को दी। अंबानी को व्यापारिक नेतृत्व के लिए हरीश महिंद्रा स्मृति पुरस्कार, चोपड़ा को स्मिता पाटील स्मृति पुरस्कार और वासवानी को आध्यात्मिक नेतृत्व पुरस्कार के लिए चुना गया है।

इस पुरस्कार के लिए चुने गए अन्य लोगों में कारोबारी राजश्री बिड़ला को रामकृष्ण बजाज पुरस्कार सीएसआर में योगदान के लिए, मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन की सीईओ जूलिया मोरली को सेव द चिल्ड्रेन अवार्ड, बांग्लादेश के सर फजल हसन आबिद को गरीबों के गरीबी उन्मूलन एवं सशक्तीकरण के लिए, और अर्थशास्त्री जेफरी सैक्स को टिकाऊ विकास में उल्लेखनीय योगदान के लिए चुना गया है।

संस्था के अध्यक्ष निरंजन हीरानंदानी ने कहा कि पुरस्कारों के जरिए प्रियदर्शिनी एकेडमी दुनिया भर के सफल लोगों को अपनी आदरांजलि अर्पित कर रहा है। ये पुरस्कार शुक्रवार को एक समारोह में प्रदान किए जाएंगे। समारोह में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष दिलीप वलसे पाटील, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु और अन्य उपस्थित रहेंगे। प्रियदर्शिनी एकेडमी की स्थापना 1984 में हुई थी और द्विवार्षिक वैश्विक पुरस्कारों की स्थापना 1985 में हुई थी।

कोई टिप्पणी नहीं: