महाराष्ट्र : भाजपा, शिव सेना में अभी सहमति नहीं - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 21 सितंबर 2014

महाराष्ट्र : भाजपा, शिव सेना में अभी सहमति नहीं


vinod tawde
भाजपा और शिव सेना के बीच महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे पर शनिवार को भी सहमति नहीं बन पाई। सेना ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और अन्य सहयोगियों को एक नया प्रस्ताव भेजा है, जिसमें शुक्रवार के प्रस्ताव में शामिल 119 सीटों की संख्या बढ़ाई गई है। भाजपा ने शुक्रवार के प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया था।

विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष भाजपा के विनोद तावड़े ने मीडियाकर्मियों से कहा, "शिव सेना के नए प्रस्ताव में 126 सीटें भाजपा को, 155 सेना को और अन्य स्वाभिमान संघटना को दी गई है। भाजपा को मिल रही 126 सीटों में हमें नौ सीटें अन्य तीन साझेदारों को देनी है। इसके बाद हमारे पास 117 सीटें बचती हैं।"

तावड़े ने कहा कि इस फार्मूले को भाजपा के राज्य अध्यक्ष देवेंद्र फड़नवीस और शिव सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बीच एक अलग बैठक में अंतिम रूप दिया जाएगा। यदि दोनों पक्षों ने इस फार्मूले को स्वीकार कर लिया तो 288 सदस्यीय विधानसभा में सेना को 155 सीटें मिलेंगी, 117 भाजपा को और 16 सीटें छोटे साझेदारों को। 

इसके पहले शुक्रवार को सेना ने भाजपा को 119 सीटें और अपने पास 169 सीटें रखने की पेशकश की थी। जिसे भाजपा ने खारिज कर दिया था। तावड़े ने इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं की कि नया प्रस्ताव भाजपा को स्वीकार्य है, या नहीं। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि इस पर फड़नवीस और ठाकरे के बीच चर्चा होगी।

कोई टिप्पणी नहीं: