नेपाल के पूर्व राजा ज्ञानेंद्र को दिल का दौरा पड़ा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 21 सितंबर 2014

नेपाल के पूर्व राजा ज्ञानेंद्र को दिल का दौरा पड़ा


ex-nepal-king-gyanendra-got-hart-attack
नेपाल के पूर्व राजा ज्ञानेंद्र शाह को दिल का दौरा पड़ा है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अत्यधिक पसीना और मिचली की शिकायत के बाद ज्ञानेंद्र को शनिवार रात काठमांडू के नॉर्विक अंतर्राष्ट्रीय अस्पताल ले जाया गया। धमनी में आए अवरोध को दूर करने के लिए चिकित्सकों को उनके दिल की एंजियोप्लास्टी करनी पड़ी।

अस्पताल के अधिकारियों के मुताबिक, ज्ञानेंद्र को दिल का दौरा पड़ा है, लेकिन उनकी हालत खतरे से बाहर है।ज्ञानेंद्र की सर्जरी करने वाले चिकित्सक यादव भट्ट ने कहा, "उनकी हालत स्थिर और खतरे से बाहर है।" भट्ट ने कहा कि पूर्व राजा अभी दो दिन अस्पताल में ही रहेंगे।

यह खबर फैलने के बाद ज्ञानेंद्र के शुभचिंतकों की भारी भीड़ रविवार को अस्पताल के बाहर जमा हो गई। ज्ञानेंद्र के पुत्र पारस को थाइलैंड में फरवरी 2013 में दूसरी बार दिल का दौरा पड़ा था। वह थाइलैंड में अपनी थाई महिला मित्र के साथ रहते हैं।

उल्लेखनीय है कि नेपाल के राजनीति दलों द्वारा वहां ढाई सौ वर्ष पुराने संवैधानिक राजशाही को खत्म कर प्रजातंत्र बहाली के फैसले के बाद 2008 के अंत में ज्ञानेंद्र को सिंहासन त्यागना पड़ा था। 

कोई टिप्पणी नहीं: