छतरपुर (मध्यप्रदेश) की खबर (17 सितम्बर) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 17 सितंबर 2014

छतरपुर (मध्यप्रदेश) की खबर (17 सितम्बर)

फर्जी रजिस्ट्री में तहसीलदार -रजिस्टार जायेगे जेल

chhatarpur map
छतरपुर//तहसीलदार, पटवारी, रजिस्ट्रार सहित 8 के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश । जेएमएफसी नीरज सोनी बड़ामलहरा की अदालत ने जमीन की हेराफेरा करने के मामले में तहसीलदार, पटवारी, रजिस्ट्रार, दस्तावेज लेखक सहित आठ लोगों के खिलाफ फर्जीवाड़ा और हत्या का मामला दर्ज करने का आदेश दिया है। एडवोकेट लखन राजपूत ने बताया कि पुलिस थाना भगवां क्षेत्र के ग्राम बारो निवासी गोरेलाल रैकवार ने बड़ामलहरा अदालत में इस आशय का आवेदन पेश किया था कि ग्राम बारो भूमि खसरा नंबर 200/1/7 रकवा 1.619 हेक्टे. उसके चाचा छोटे जुगला की भूमि थी। छोटे जुगला अविवाहित था और न ही कोई संतान थी। गोरे लाल के पिता और चाचा का नाम एक समान जुगला होने से उसके पिता को बड़े जुगला और चाचा को छोटे जुगला नाम से जाना जाता था। छोटे जुगला की देखरेख करने से अपनी उक्त जमीन गोरे लाल को दे दी थी। जिस पर गोरे लाल का कब्जा है। गनेशा रैकवार और भवानी बाई गोरेलाल का सगा भाई और भाभी हैें जो 20 सालों से घुवारा में अलग रह रहे हैं। गनेशा और भवानी बाई ने उक्त जमीन हड़पने के लिए तत्कालीन पटवारी कन्हैया लाल अहिरवार और तहसीलदार पीएस रूगर से मिलकर फर्जी भू अधिकार एवं ऋण पुस्तिका बनवाई और इसके आधार पर तत्कालीन वरिष्ठ उप पंजीयक छतरपुर एमएस सिसौदिया, दस्तावेज लेखक नंद किशोर अवस्थी और संतोष अहिरवार घुवारा, विठ्ठल रजक ग्राम बारो से मिलकर फर्जी बसीयत भवानीबाई के पक्ष में गनेशा ने स्वयं को छोटा जुगला बताकर 2 मई 2013 को बनवाई। 5 अगस्त 2013 को जब छोटे जुगला गोरेलाल के घर पर अकेला था। तभी गनेशा ने घर में आकर चाय में जहरीला पदार्थ मिलाकर छोटे जुगला को पिला दिया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत करने पर गनेशा के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं हुई और न ही पुलिस के द्वारा मृतक का पीएम कराया गया। 15 अक्टूबर 13 को पटवारी और तहसीलदार से मिलकर उक्त जमीन का गलत तरीके नामांतरण भी करा लिया गया। गोरेलाल के वकील राजेन्द्र जैन ने इस संबंध में सभी दस्तावेज जेएमएफसी बड़ामलहरा नीरज सोनी की अदालत में पेश किए। न्यायाधीश श्री सोनी की अदालत ने साक्ष्य के आधार पर तहसीलदार पीएस रूगर, रजिस्ट्रार एमएस सिसौदिया, पटवारी कन्हैयालाल अहिरवार, दस्तावेज लेखक नंदकिशोर अवस्थी सहित भुमानीबाई रैकवार, गनेशा रैकवार, संतोष अहिरवार, बिट्ठल रजक के खिलाफ 420, 467, 468, 471, 120बी/34, 302 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर विवेचना करने के लिए थाना भगवां को आदेश दिया।

अब रामेष्वरम की तीर्थ यात्रा करेंगे बुजुर्ग तीर्थयात्री

छतरपुर/04 सितम्बर/मुख्यमंत्री तीर्थ दर्षन योजना के तहत छतरपुर जिले से बुजुर्ग तीर्थ यात्रियों को वैश्णोदेवी की यात्रा के लिये प्रस्थान करना था, किंतु अब तीर्थ यात्रा के स्थान में परिवर्तन किया गया है। बुजुर्ग तीर्थ यात्री तीर्थ दर्षन योजना के तहत अब वैश्णोदेवी के स्थान पर 8 से 13 अक्टूबर 2014 तक रामेष्वरम् की तीर्थ यात्रा कर सकेंगे। यात्रा हेतु जिले के 60 वर्श या अधिक आयु के तीर्थ यात्री, जो कि आयकर अदा नहीं करते हैं एवं पूर्व में इस योजना के तहत यात्रा नहीं की हो, पात्र होंगे। यात्रा के लिये संबंधित तीर्थ यात्री निर्धारित प्रपत्र में संबंधित तहसीलदार के कार्यालय में 20 सितम्बर 2014 तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। रामेष्वरम् की तीर्थ यात्रा के लिये ट्रेन हरपालपुर रेल्वे स्टेषन से 8 अक्टूबर को रवाना होगी। रेल्वे स्टेषन तक यात्री को स्वयं अपने खर्च से आना होगा, यात्रियों से मौसम के अनुरूप वस्त्र, व्यक्तिगत उपयोग की सामग्री, कंबल, चादर, तौलिया, साबुन, कंघा, दाढ़ी बनाने का सामान आदि साथ में रखने की अपील की गई है। जिले को आवंटित निर्धारित कोटे से अधिक आवेदन प्राप्त होने की स्थिति में लाॅटरी द्वारा यात्रियों का चयन किया जायेगा, जिसकी सूचना तहसीलदारों के माध्यम से दी जायेगी।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को मुख्यालय पर रहना अनिवार्य 

छतरपुर/17 सितम्बर/आयुक्त, एकीकृत बाल विकास सेवा द्वारा समस्त जिला कलेक्टर्स को पत्र भेजकर अवगत कराया गया है कि विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्र में पदस्थ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका व उप आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा पदस्थी स्थल पर मुख्यालय बनाकर निवास न करने पर संबंधित कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं की सेवा समाप्ति की कार्यवाही की जाये। सेवा समाप्ति के बाद रिक्त हुये पद को विषेश अभियान चला कर भरा जाये। इस संबंध में कलेक्टर डाॅ. मसूद अख्तर ने जिले में संचालित समस्त 13 परियोजनाओं की 278 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व मिनी कार्यकर्ताओं एवं 38 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को अपने पदस्थी ग्राम में निवास करने के निर्देष दिये गये हैं। मुख्यालय पर निवास न करने की स्थिति में सेवा से पृथक करने की कार्यवाही की जायेगी।

बीमा राषि के वितरण हेतु खेल परिसर उपलब्ध करायें   

छतरपुर/17 सितम्बर/कलेक्टर डाॅ. मसूद अख्तर द्वारा षासकीय उत्कृश्ट उ0मा0 विद्यालय क्रमांक 1 के प्राचार्य को 19 सितम्बर के दिन खेल परिसर उपलब्ध कराने के निर्देष दिये गये हैं। खेल परिसर में 19 सितम्बर को जिले के प्रभारी मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्रा द्वारा किसानों को फसल बीमा की दावा राषि के प्रमाण पत्रों का वितरण किया जायेगा।  

जघन्य अपराधों की समीक्षा बैठक 22 को

छतरपुर/17 सितम्बर/जिला न्यायालय के अंतर्गत लंबित चिहिन्त, जघन्य एवं सनसनीखेज गंभीर अपराधों की समीक्षा बैठक 22 सितम्बर को सांय 5 बजे कलेक्टर कार्यालय के सभा कक्ष में आयोजित की जायेगी। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डाॅ. मसूद अख्तर ने संबंधितों से बैठक में लंबित प्रकरणों की जानकारी लेकर उपस्थित होने का आग्रह किया है।

यातायात थाना प्रभारी ने आॅटो में पट्टियां लगाने के दिये निर्देष 

छतरपुर/17 सितम्बर/यातायात थाना प्रभारी कुंवर पाल सिंह ने आॅटो चालकों को निर्देषित करते हुये कहा है कि सभी आॅटो चालक 3 दिन में अपने आॅटो में दाहिनी तरफ लोहे की 2 पट्टियां लगवा लें, ताकि दाहिने तरफ से कोई सवारी चढ़-उतर न सके तथा छोटे बच्चे या यात्री दुर्घटना की संभावना से बच सकें। यातायात प्रभारी ने बताया कि 3 दिवस पष्चात् आॅटो चालक के बिना पट्टी लगाये मिलने पर कार्यवाही की जायेगी। बस स्टैण्ड पर इसकी निगरानी के लिये 6 कैमरे लगाये गये हैं। कैमरों की मदद से भी चालानी कार्यवाही की जायेगी।

निर्वाचक नामावली के संबंध में प्रषिक्षण आज 

छतरपुर/17 सितम्बर/निर्वाचक नामावली के संक्षिप्त पुनरीक्षण 2015 हेतु निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का प्रषिक्षण 18 सितम्बर को आयोजित किया गया है। प्रषिक्षण प्रातः 11 बजे से कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में षुरू होगी। प्रषिक्षण मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा दिये गये दिषा-निर्देषानुसार दिया जायेगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. मसूद अख्तर ने प्रषिक्षण प्रदान करने वाले प्रषिक्षण अधिकारियों को आवष्यक कार्यवाही सुनिष्चित् करने के लिये कहा है।  

नगरीय निकायों की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाषन 20 अक्टूबर को होगा

छतरपुर/17 सितम्बर/नगर पालिका के आम निर्वाचन 2014 हेतु जिले में दावा-आपत्ति केंद्रों के माध्यम से 29 अगस्त से 15 सितम्बर तक दावा-आपत्तियां प्राप्त की गई थीं। इस अवधि में जिले में स्थापित 356 केन्द्रों पर नाम जोड़ने हेतु 11 हजार 192 आवेदन प्राप्त हुये, जबकि मतदाता सूची से नाम काटने हेतु 2 हजार 279 आवेदन प्राप्त हुये। इसी प्रकार मतदाता सूची में नाम संषोधन कराने हेतु 357 आवेदन प्राप्त किये गये। उप जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन रवीन्द्र चैकसे ने बताया कि इन प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया जा रहा है। म0प्र0 राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देषानुसार नगर पालिका निर्वाचन-2014 हेतु मतदाता सूची का अंतिम प्रकाषन 20 अक्टूबर 2014 को किया जायेगा।

कोई टिप्पणी नहीं: