नरेन्द्रमोदी के जन्म दिन पर जिला भाजपा ने बाढ पीडितों के लिये धनसंग्रहण अभियान का किया श्रीगणेष
झाबुआ --- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भावनानुसार तथा प्रदेष भाजपा की मंषा के अनुरूप गुरूवार को जिला भाजपा द्वारा मोदीजी का जन्म दिवस जनकल्याण के कार्यक्रम आयोजित करके मनाया गया । प्रधानमंत्री ने जम्मु कष्मीर त्रासदी को देखतें हुए देष भर मे उनका जन्म दिन नही मनाने एवं इस दिन को जनसेवा के कार्य करने के आव्हान को देखते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष शैलेष दुबे के नेतृत्व में जम्मु कष्मीर के बाढ पीढितों को आर्थिक सहायता दिये जाने के लिये धन संग्रहण का अभियान गुरूवार को शुरू किया । जिला भाजपाध्यक्ष के अलावा थोक भंडार अध्यक्ष विजय नायर, ओम प्रकाष शर्मा, जयदेव देवंडे, बिट्टू सिंगार, मेजिया कटारा, नरेन्द्रसिंह पंवार, चेतन सोलंकी, जितेन्द्र पंवार, मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सोनी, कमलेष डामोर, अमीत शर्मा आदि ने मोदी के जन्म दिवस पर नगर के राजगढ नाका क्षेत्र से बाढ पीडितों के लिये धन संग्रहण के अभियान का श्रीगणेष किया । जिला भाजपा अध्यक्ष शैलेष दुबे ने बताया कि नरेन्द्रमोदी के जन्म दिन से आगामी 2 अक्तुबर गांधी जयन्ती तक पूरे जिले में भाजपा द्वारा जम्मु कष्मीर के बाढ पीडितों के लिये धन संग्रहण एक अभियान के रूप मे चलाया जावेगा तथा जिले से एकत्रित धनराषि प्रधानमंत्री राहत कोष एवं मुख्यमंत्री राहत कोष के लिये भेजी जावेगी । श्री दुबे ने जिले की जनता से अपील की है पीडित मानवता की सेवा के लिये भाजपा द्वारा बाढ पीडितों की सहायतार्थ चलाये जारहे इस अभियान मे मुक्तहस्त से दान देकर इस राष्ट्रीय आपदा में सहभागी बने ।
सांसद दिलीपसिंह भूरिया ने-- जवाहर नवोदय विद्यालय थांदला के लिए निःषुल्क भूमि आबंटन की मांग कि
झाबुआ ---केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा झाबुआ जिलें में वर्ष 2009 से जवाहर नवोदय विद्यालय प्रारंभ करने की स्वीकृति दी गई थी । किन्तु आज दिनांक तक राज्य शासन द्वारा आवष्यक 30 एकड निःषुल्क भूमि आबंटित नही किये जाने से अध्ययनरत छात्र/छात्राएॅ एवं अध्यापक परेषान हो रहे है, उनको अध्ययन के लिए उचित परिवेष उपलब्ध नहीं उपलब्ध नही हो पा रहा है । उक्त बातें श्री दिलीपसिंह भूरिया सांसद द्वारा प्रदेष के मुख्यमंत्री श्री षिवराजसिह चैहान को अपने पत्र में लिखी श्री भूरिया ने लिखा की विगत दिनों थांदला प्रवास के दोरान अस्थाई रूप से संचालित अस्थाई परिसर वागडिया फलिया मा.वि. थांदला में संचालित जवाहर नवोदय विद्यालय थांदला में वर्तमान कक्षा 6 से 10 तक के कुल 192 छात्र छात्राए अध्ययनरत है । विद्यालय की स्थाई भवन निर्माण हेतु प्रषासन द्वारा ग्राम मछलइ माता तहसील थांदला जिला झाबुआ में 30 एकड भूमि का चयन किया गया और उक्त भूमि आंबटन हेतु मध्यप्रदेष शासन को प्रस्ताव भेजा गया किन्तु राजस्व विभाग मध्यप्रदेष शासन भोपाल के पत्र क्रमांक /711 दिनाक 08.12.2009 से कलेक्टर झाबुआ को अवगत कराया गया कि शासन नियमानुसार ग्रामीण क्षैत्र की केवल 5 एकड भूमि ही शुन्य प्रिमियम व भू भाटक पर आबंटित की जा सकती है शेष भूमि के लिए रूपये 833280/- प्रिमियम के रूप में तथा रूपये 16666 वार्षिक भू-भाटक पर ही भूमि आबंटित की जा सकती है । श्री भूरिया ने मुख्यमंत्रीजी को अवगत कराया की केन्द्र शासन के जवाहर नवोदय विद्यालय संबंधी निति में यह स्पष्ट है कि विद्यालय भवन एवं परिसर हेतु राज्य शासन निःषुल्क भूमि उपलब्ध करवायें । यहाॅ यह भी उल्लेखनीय है कि कलेक्टर झाबुआ द्वारा विगत 5 वर्षो से राज्य शासन स्तर पर लगातार पत्राचार किया जा रहा है किन्तु प्रदेष स्तर पर कोई सार्थक निर्णय नही हो पाया है। वर्तमान परिस्थिती में विद्यालय में अध्ययनरत छात्र/छात्राए एवं अध्यापको को अस्थाई परिसर में विद्यालय संचालन में भारी कठिनाई हो रही है । तथा छात्र/छात्राओ को अध्ययन के लिए उचित परिवेष उपलब्ध नही हो पा रहा है । अतः व्यापक जनहित एवं अध्ययनरत बच्चो के भविष्य को देखते हुए मुख्यमंत्री से तुरन्त हस्तक्षेप कर जवाहर नवोदय विद्यालय थांदला के लिए आवष्यक 30 एकड भूमि निःषुल्क आबंटित करने हेतु तत्काल प्रभावी कार्यवाही की मांग की गई है ।
आजाद साहित्य परिषद की अभिनव पहल ।
- तकनीकी षिक्षा में हिन्दी का महत्व विषय पर अन्तर विद्यालयीन वाद विवाद प्रतियोगिता सम्पन्न - विजेताओं को किये पुरस्कार वितरण ।
झाबुआ ---- आजाद साहित्य परिषद जिला झाबुआ द्वारा संस्था के संस्थापक सदस्य स्व.यषवंत घोडावत की स्मृति में स्थानीय उत्कृष्ठ विद्यालय के सभागृह में तकनीकी षिक्षा में हिन्दी का महत्व विषय पर अन्तर विद्यालयीन वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन उत्कृष्ठ विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती आयषा कुर्रेषी के मुख्य आतिथ्य एवं श्रीमती भारती सोनी संकल्प ग्रुप के विषेष आतिथ्य में आयोजित की गई । निर्णायक के रूप में साहित्यकार मांगीलाल सोलंकी एवं डिग्री कालेज की प्राध्यापक गीता दुबे उपस्थित थी । मां सरस्वती के चित्र पर संस्थाध्यक्ष गौरीषंकर दुबे, सहित अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया । स्वागत भाषण संस्था के कोषाध्यक्ष मनोज जैन ने करते हुए इस आयोजन की रूप रेखा प्रस्तुत की । विभिन्न स्कूलों से आये 15 छात्र-छात्राओं ने इस प्रतियोगिता मे प्रतिभा परिचय देते हुए स्पर्धा के विषय पर तर्क संगत अपने पक्ष को मजबुती से रखने का प्रयास किया । प्रतिभागियों में विषय को लेकर जैन पब्लिक स्कूल के होनहार छात्र जय जैन ने विपक्ष में एवं कुमारी सुहानी शेरानी जो कि इसी स्कूल की छात्रा है,ने पक्ष में प्रथम स्थान प्राप्त किया । द्वितीय स्थान पर विपक्ष से संयुक्त स्थान पाने वाले यष रामलाल डावर एवं कुमारी दीपीका रहे वहीं पक्ष से संयुक्त द्वितीय स्थान पाने वाले कु. विणा अहिरवाल एवं कु. अनुष्का रहे । पुरुस्कारो का वितरण आगन्तुक अतिथियों एवं संस्था के सरंक्षक वीरेन्द्र मोदी एवं मुख्य परामर्षदाता डा. के के त्रिवेदी, द्वारा किया गया । पुरस्कार वितरण के पष्चात अतिथि श्रीमती कुर्रेषी को संस्था द्वारा प्रतिक चिन्ह कार्यकारिणी सदस्य एव घोडावत परिवार की ओर से उपस्थित कुलदीप घोडावत ने दिया ।
कार्यकम की भूरी भूरी प्रसंषा की
कार्यक्रम मे उपस्थित षिवगंगा परिवार के राजेष मेहता एवं उल्लास जैन, रोटरी क्लब के मनीष व्यास,सुश्री लता देवल,शायर एजाज नाजी धारवी, जी एल शाह, पीडी रायपुरिया, विजय जैन, बृजेष टवली एवं विभिन्न स्कूलों से आये षिक्षक एवं छात्रो ने कार्यक्रम की भव्यता एवं सार्थकता को स्वीकार करते हुए हिन्दी के प्रति की गई सराहनीय पहल की प्रसंषा की । कार्यक्रम का संचालन संस्था के मुख्य संयोजक ष्षरत षास्त्री ने अपनी संस्था के उद्देष्यों की तार्किक प्रस्तुति देते हुए गरीमामय ढंग से सम्पन्न किया । आभार प्रदर्षन संस्था के सचिव प्रकाष त्रिवेदी ने किया ।
धुमधाम से मनाया प्रभू की जन्म शताब्दी समारोह, छप्पनभोग अर्पण कर अर्पित की श्रद्धा एवं भक्ति
झाबुआ --- सदगुरु घनश्याम प्रभूजी छोटे बाबजी की सौ वीं वर्षगांठ बुधवार को गोपाल मंदिर में धुमधाम से मनाई गई ।सदगुरु के जन्म शताब्दी समारोह में देश के हर कोने से हजारों की संख्या मे गुरूभक्तों ने आकर जन्म शताब्दी समारोह मे उपस्थित होकर प्रभू का सानिध्यच प्राप्त किया । प्रातःकाल 8 बजे से ही गोपाल मंदिर में गुरूभक्तों के आने का सिलसिला जारी रहा तथा प्रातः 9 बजे से गुरूपाद पूजन एवं भजनांजलि का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ । गुरूभक्त प्रभू की शरण में आकर अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे थे । वे भक्ति मे इतने भावविभोर हो गये कि समय का पता ही नही चला । चारों और भक्ति का महौल था सभी भक्त परस्पर बधाइ्रया देते हुए भजन कीर्तन एवं नाच गाकर आनंद उत्सव मना रहे थे । भजनों में आनंद बाजा वागे गगन मां गरूड घंटा सेरी... लाखे बेसिये रे करोडे रूठिये रे तम तो भजनतणा वेपारी.... ओ मोहन प्यारा लागी छे तारी माया.....आज ही आनंद मारा मन ना मंदिर मे, दरशन दो घनष्याम नाथ मोरी अंख्ािया प्यासी रे आदि भजनों की सभी भक्तों ने समूह मे गाय । दोपहर 12 बजे हजारों की उपस्थिति में महा आरती का आयोजन किया गया तथा मारा रस भीना गोपाल तमे केम करी जिमाडू रे..... भजन गाकर छप्पनभोग अर्पण किया गया । इस अवसर पर युवाओं एवं महिलाओं ने नाच गाकर पूरे पाण्डाल मे जमकर उत्सव मनाया तथा नाचते गाते मंदिर की महापरिक्रमा की गई । गुरूभक्तों ने इस अनुठे आयोजन को तीन दिनों तक उत्साह के साथ आनंनद लिया । इस अवसर पर महाप्रसादी का आयोजन हुआ तथा रात्री में भजन उसंध्या का आयोजन किया गया । गोपाल मंदिर मे जन्म शताब्दी के अनुठे आयोजन को लेकर गुरूभक्तों में अपार उत्साह दिखाई दिया ।गोपाल मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया तािा रात्री में यहां की मनोरम छटा को देखने के लिये पूरा शहर उमड पडा । मंगलवार की रात को भी देर रात तक भजनों का क्रम चला । मंदिर मे हजारों की संख्या मे दीपक लगाये गये तथा दीपावली जेसा माहौल हर किसी को आकर्षित कर रहा था ।
ओमप्रकाश शर्मा का महाप्रयाण- दी गई श्रद्धांजलि
झाबुआ --- कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं आषीर्वाद होटल के मालिक एवं कांग्रेस पार्टी में विभिन्न महत्वपूर्ण पदो पर रहे ओम प्रकाष शर्मा का लम्बी बीमारी के बाद 68 वर्ष की आयु में मंगलवार की रात को आसमयिक निधन हो गया । श्री ओम प्रकाष शर्मा नगरपालिका झाबुआ के उपाध्यक्ष के अलावा विपणन सहकारी संघ के अध्यक्ष, रहे है वही कांग्रेस पार्टी में जिला स्तर पर विभिन्न जिम्मेवार पदो पर रहे वही वर्तमान में वे प्रदेष कांग्रेस सेवादल के संगठन मंत्री भी रहे है । उनके निधन का जेसे ही नगर मे समाचार फैला नगर मे शोक की लहर व्याप्त हो गई । वे पण्डित हरिप्रसाद अग्निहोत्री के साथ बरसों तक गणेषमंडल मे जुडे रहे ।बुधवार को उनकी शवयात्रा सिद्धेष्वर कालोनी स्थित उनके निवास ने निकली जिसमे बडी संख्या में नगरजनों ने भाग लिया । डीआरपी लाईन स्थित मुक्तिधाम पर उनको उनके एक मात्र पुत्र राकेष शर्मा ने मुखाग्नि दी । इस अवसर पर मुक्तिधाम पर आयोजित शोकसभा में रमेष डोसी, राजेन्द्र यादव, जेवियर मेडा, मानसिंह मेडा, गट्टूलाल मेहता, सुषील वाजपेयी, जितेन्द्र अग्निहोत्री, डा.ओपी अग्रवाल, षर््षषिकांत मिश्रा, सूर्यकांत कांठी, तुलसीदास बैरागी, बलवीरसिंह सोहेल, आदि ने उनका स्मरण कर श्रद्धांजलि अर्पित की । शोकसभा का संचालन सेवादल संगठक राजेषभट्ट ने किया । वे अपने पिदे पत्नी, एक पुत्र एवं 2 पुत्रिया तथा भरापुरा परिवार छोड गये है ।
जिला कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि-
पूर्व प्रदेष कांग्रेस अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष हनुमंतसिंह डाबडी, प्रदेष कांग्रेस महामंत्री शांतिलाल पडियार,डा. विक्रंात भूरिया, जिला पंचायत अध्यक्षा कलावती भूरिया, नारायण भट्ट, नगीनषाहजी, आदि ने उन्हे नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी है ।
सभी बैंक किसान क्रेडिट कार्ड के लक्ष्य इसी माह शत-प्रतिशत पूर्ण करे
- शासकीय योजनाओं में प्रगति की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय
- परामर्शदात्री समिति की बैठक संपन्न
झाबुआ----एस.बी.आई एवं एक्सिस बैंक प्रबंधक को जिले में कृषि एवं अन्य शासकीय योजनाओं में हितग्राहियों को लाभान्वित करने के लिए निर्देशित किया गया। जिले में बैंक की प्रगति शासकीय योजनाओं में शून्य होने पर अप्रसन्नता जाहिर की गई एवं आरबी.आई एवं शासन को बैंक के विरूद्ध लिखने के निर्देश कलेक्टर श्री बी.चन्द्रशेखर ने दिये। उक्त निर्देश विगत 16 सितम्बर को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में संपन्न जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक में दिये गये। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर श्री बी.चन्द्रशेखर ने की। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री धनराजू एस. सहायक कलेक्टर श्री हर्ष दीक्षित, लीड बैंक अधिकारी श्री पाण्डे रिजर्व बैंक प्रतिनिधि श्री उपाध्याय सहित विभागीय अधिकारी सहित बैंको के प्रतिनिधि उपस्थित थे। बैठक में मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास मिशन, शिक्षा ऋण, मुख्यमंत्री, युवा अद्यमी योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना स्वयं सहायता समूहों को क्रेडिट लिंकेज, किसान क्रेडिट कार्ड वितरण, आर.आर.सी.वसूली की प्रगति,आर.सेटी की प्रगति शत-प्रतिशत वित्तीय समावेशन/प्रधानमंत्री जन-धन योजना एवं शासन की अन्य योजना में, हितग्राहियों को ऋण वितरण की समीक्षा की गई एवं बैंकर्स तथा विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये। बैंकर्स निर्धारित प्रपत्र में ही योजनाओं की प्रगति को रिपोर्ट करे। सभी बैंक सी.डी.रेसियों को बढाये, आर.आर.सी.वसूली की प्रगति पर बैंक विशेष ध्यान दे। इस माह कम से कम 10 हजार किसान क्रेडिट कार्ड देना है। इस कार्य को सभी बैंक प्राथमिकता से करे। आगामी 25 सितम्बर से 20 अक्टूबर तक कृषि महोत्सव मनाया जाएगा। इस अवधि में सभी बैंक कृषि एवं किसान संबंधी योजनाओं पर फोकस करे, सभी बैंक इसी माह किसान क्रेडिट कार्ड के लक्ष्य शत-प्रतिशत पूर्ण करे। आर सेटी निर्देशक श्री पटेल को निर्देशित किया कि जिन हितग्राहियों को संस्थान द्वारा प्रशिक्षण दिया जाता है। उन हितग्राहियों के लोन के प्रकरण बैंको में लगवाये एवं बैंकवार हितग्राही की लोन प्रकरण की स्थिति की सूची बनाये। किस बैंक द्वारा लोन दिया गया है किस बैंक ने लोन वितरण नहीं किया है एवं बैंक द्वारा यदि ऋण वितरण नहीं किया गया है, तो उसका क्या कारण है। मुख्यमंत्री आवास मिशन एवं स्वरोजगार योजना ऋण स्वीकृत करने के लिए हर बुधवार को विकासखण्ड एवं ग्रामीण स्तर पर कैम्प आयोजित किये जायेगे। कैम्प के नोडल अधिकारी एसडीएम एवं तहसीलदार रहेगे। 20 अक्टूबर के पहले ही सभी बैक लक्ष्यानुसार हितग्राहियों को लोन वितरण करना सुनिश्चित करे। कैम्प के लिए सभी बैंक अपना एक नोडल अधिकारी नियुक्त करे जो कि कैम्प में स्वीकृत एवं वितरित प्रकरणो की जानकारी देगा। एसबीआई राजवाडा के प्रतिनिधि को निर्देश दिये की विगत दो वित्तीय वर्ष के रानी दुर्गावती योजना के प्रकरण में ऋण वितरण करना सुनिश्चित करे। मुख्यमंत्री आवास मिशन अंतर्गत बनने वालो आवासों में यदि छत पर हितग्राही टीनशेड अथवा कवेलू लगाता है तो भी अंतिम किश्त का भुगतान किया जाये। सेन्टिग की छत अनिवार्य नहीं है किन्तु बाकि का निर्माण कार्य पक्का सीमेन्ट का होना अनिवार्य है। एन आर एल एम के स्वयं सहायता समूहों को बैंक सहयोग करे। कृषि सम्मेलन 19 सितम्बर को 11 बजे से कृषि उपजमण्डी प्रागंण में होगा। 16 सितम्बर तक के सभी बीमा प्रकरण का वितरण इस कार्यक्रम में करना सुनिश्चित करे। शासन की ऐसी योजनाएॅ जिनमें समूह में फण्ड ट्रांसफर किया जाता है, उनके खाते ऐसे बैको में ही खोले जो समूह में फण्ड ट्रासफर कर सके। एसबीआई से ऐसे सभी खाते हटा दिये जाये।
जिला स्वास्थ्य समिति झाबुआ की कार्यकारी समिति की बैठक 18 सितम्बर को
झाबुआ,----जिला स्वास्थ्य समिति झाबुआ की कार्यकारी समिति की बैठक कलेक्टर श्री बी.चन्द्रशेखर की अध्यक्षता में 18 सितम्बर को कलेक्टोरेट सभा कक्ष में आयोजित की गई है जिसमें जिले में चल रही विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं एवं समस्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की उपलब्धि पर चर्चा की जावेगी।
किसान सम्मेलन 19 सितम्बर को
झाबुआ ----राष्ट्रीय कृषि बीमा योजना अन्तर्गत खरीफ-2013 की फसल नुकसानी के संबंध में प्राप्त बीमा दावा राशि के प्रमाण पत्र वितरण हेतु जिला स्तर पर ‘‘किसान सम्मेलन‘‘ 19 सितम्बर 2014 को स्थान कृषि उपज मण्डी प्रागंण झाबुआ में प्रभारी मंत्री, सांसद, विधायकगण की उपस्थिति में आयोजित किया जा रहा है। कलेक्टर श्री बी. चन्द्रशेखर ने निर्देशित किया है कि संबंधित विभाग प्रमुख कार्यक्रम स्थल पर अपने विभाग से संबंधित योजनाओं की प्रदर्शनी/स्टाॅल लगाकर, प्रचार-प्रसार कर हितग्राहियों को लाभान्वित करे। उक्त ‘‘किसान सम्मेलन‘‘ में अपनी उपस्थिति एवं सहभागिता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में रामेश्वरम की यात्रा, 27 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2014 तक
झाबुआ---- मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना अन्तर्गत जिले को रामेश्वर तीर्थ दर्शन हेतु 213 तीर्थयात्री एवं 4 अनुरक्षक, हेतु बर्थ आवंटित की गई है। मेघनगर से रामेश्वरम जाने वाली ट्रेन 27 सितम्बर को प्रस्थान करेगी एवं 2 अक्टूबर को वापसी आएगी। जिले के यात्री यात्रा में मेघनगर से सम्मिलित हो सकते है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 सितम्बर 2014 तक है। आवेदन संबंधित अनुविभागीय राजस्व कार्यालय से प्राप्त कर सकते है।
कृषि महोत्सव जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक 19 सितम्बर को
झाबुआ, ---25 सितम्बर 2014 से 20 अक्टूबर 2014 तक की अवधि में आयोजित होने वाले कृषि महोत्सव के कुशल क्रियान्वयन हेतु गठितजिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक जिले के प्रभारी मंत्री श्री अंतरसिंह आर्य की अध्यक्षता में 19 सितम्बर को प्राप्तः 10ः30 बजे कार्यालय कलेक्टर सभा कक्ष जिला झाबुआ में आयोजित की गई है। कलेक्टर श्री बी चन्द्रशेखर ने निर्देशित किया है कि जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक में समस्त संबंधित विभागों के जिला प्रमुख कृषि महोत्सव संबंधी शासन के निर्देशानुरूप कार्ययोजना के साथ उपस्थित रहे।
ग्राम कचलदरा में लोक कल्याण षिविर संपन्न
झाबुआ --- जिले के ग्राम कचलदरा जनपद पंचायत मेघनगर में जिला स्तरीय लोक कल्याण षिविर संपन्न हुआ। षिविर में अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को षासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी एवं बताया कि यह षिविर आपकी समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए लगाया गया है। षिविर में अधिकारियो ने मौके पर ही समस्याओं का निराकरण किया। शिवर में विधायक श्री कलसिंह भाभर, पूर्व विधायक श्री वीरसिंह भूरिया, एसडीएम श्री पी एस चैहान विभागों के जिला एवं ब्लाक स्तरीय अधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे। षिविर में कृशि विभाग द्वारा कृशि के संबंध में समसामयिक जानकारी दी गई षिविर में आपूर्ति विभाग द्वारा ग्रामीणो को मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना के तहत अंत्योदय परिवार एवं प्राथमिकता परिवारों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से दिये जाने वाले खाद्यान्न एवं केरोसिन की जानकारी दी गई। षिविर में बताया गया कि मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत सामूहिक विवाह के लिये 25 हजार रूपये प्रति कन्या षासन द्वारा दिया जाता है। मुख्यमंत्री मजदूर सूरक्षा योजना एवं भवन सह अन्य निर्माण कर्मकार कल्याण मंण्डल योजना के तहत मजदूरों की सुरक्षा संबंधी प्रावधान किये गये है। मजदूरों को बीमारी के इलाज के लिए सहायता दी जाती है। मजदूर बच्चों को पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति दी जाती है । प्रसव होने पर मजदूर महिला को 45 दिन की और उसके पति को 15 दिन की मजदूरी बिना काम किये दी जाती है। उक्त जानकारी संबंधित अधिकारियों ने दी। षिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा ग्रामीणों को बताया गया कि लाड़ली लक्ष्मी योजना में 1 जनवरी 2006 के बाद जन्म लेने वाली बालिका का आगनवाड़ी केन्द्र में पंजीयन होने के बाद षासन द्वारा राष्ट्रीय बचत पत्र क्रय कर उसके नाम से राषि जमा की जाती है। इस योजना में उसकी पढ़ाई के लिए समय-समय पर राषि उपलब्ध करवाई जाती है एवं 12 वी पास होने के बाद एवं उसका विवाह 18 वर्ष की उम्र में होने पर जब वह 21 वर्ष की हो जाती है,तो उसे एक लाख रूपये से अधिक राषि दी जाती है। महिला एवं बाल विकास द्वारा आंचल केन्द्र पोशण पुनर्वास केन्द्र एवं सुपोषण अभियान के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई। षिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा बताया गया कि जननी सुरक्षा योजना के तहत अस्पताल में प्रसव करवाने पर ग्रामीण क्षेत्र की महिला को 14 सौ रूपये एवं उसे अस्पताल तक पहूॅचाने वाले को भी प्रोत्साहन राषि दी जाती है एवं षहरी क्षैत्र की महिला को एक हजार रूपये की सहायता राषि दी जाती है। जननी एक्सप्रेस वाहन की सुविधा भी षासन द्वारा उपलब्ध करवा दी गई है जिसका दूरभाश नंबर है 07392-244080 एवं 244081, षासन द्वारा प्रारंभ की गई केसलैस योजना एवं स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं की भी जानकारी षिविर के माध्यम से दी गई। षिविर में मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना वर्षाजन्य बीमारियो से बचाव एवं मलेरिया तथा मच्छर जनित अन्य बीमारियो से बचाव की भी जानकारी दी गई। षिविर में आभार प्रदर्षन एवं संचालन जनपद पंचायत मेघनगर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री नायक ने किया।
षिविर मे 27 आवेदन प्राप्त
षिविर में जनसमस्या से संबंधित 27 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें से अधिकांष का मौके पर ही निराकरण कर दिया गया। षेश बचे आवेदनों के निराकरण की कार्यवाही समयसीमा में करने के निर्देष सभी अधिकारियों को दिये गये।
वगई बडी के हाई स्कूल के सभी शिक्षकों के एक-एक इन्क्रीमेंट रोके जायेगे
- निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने दिये निर्देश
झाबुआ ---कलेक्टर श्री बी.चन्द्रशेखर ने आज 17 सितम्बर को राणापुर ब्लाक में जनपद पंचायत कार्यालय, नंदन फलोद्यान एवं स्कूलों का निरीक्षण किया एवं आवश्यक निर्देश दिये। हाई स्कूल वगईबडी के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री बी.चन्द्रशेखर ने पाया कि कक्षा 9 वी एवं कक्षा 10 वी के बच्चों की कल त्रैमासिक परीक्षा का पेपर होने की बजह से बच्चों की आधे दिन की छुट्टी कर दी गई। बच्चों के शैक्षणिक नुकसान के लिए हाई स्कूल के सभी शिक्षकों की एक-एक वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग को दिये गये। माध्यमिक स्कूल वगई बडी में पदस्थ सामाजिक विज्ञान की शिक्षिका को पढाने में सक्षम नहीं होने पर कारण बताओं सूचना पत्र जारी करने के निर्देश भी सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग को दिये। भ्रमण के दौरान कलेक्टर श्री बी. चन्द्रशेखर ने जनपद कार्यालय राणापुर का निरीक्षण किया एवं पेंशन प्रकरण के एक हितग्राही से चर्चा में उन्होने पाया कि उसका बैंक खाता नम्बर गलत होने से पेंशन की राशि उसकों नहीं मिल पा रही थी। कलेक्टर श्री बी.चन्द्रशेखर ने सभी जनपदों को निर्देशित किया है कि पेंशन के ऐसे हितग्राही जिनके बैंक खाते गलत है। उनका सत्यापन करवाये और सही बैंक खाता नम्बर लेकर उनका पूर्व में किया गया भुगतान भी सही खाते में ट्रांसफर करवाये। प्रत्येक कार्यालय में अभिलेखागार कक्ष बनाकर सभी शाखाओं के बस्ते शाखावार उसी कक्ष में रखे जायें वर्किंग कक्ष में नहीं/जनपद राणापुर में सभी कर्मचारियों के पीछे जाॅब चार्ट लगवाने के निर्देश दिये। राणापुर जनपद के सभाकक्ष में साक्षर भारत के प्रेरकों से चर्चा की। जिले में साक्षरता का प्रतिशत बढाने के लिए प्रेरको को स्वयं सेवक रखने एवं उनकी मदद से लोगो को साक्षर करने के लिए कहा। स्वयं सेवको को भी अनुभव प्रमाण-पत्र दिया जाएगा एवं यथा संभव 500 रू. प्रतिमाह मानदेय भी दिया जाएगा। कलेक्टर श्री बी.चन्द्रशेखर ने रोजगार गारंटी योजना एवं उद्यानिकी विभाग के कन्वर्जेस से हितग्राही श्री चैनसिंह निवासी ग्राम वन के आधा हेक्टेयर क्षेत्र में लगे नंदन फलोद्यान का भी निरीक्षण किया। भ्रमण के दौरान कलेक्टर श्री बी.चन्द्रशेखर के साथ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री धनराजू एस. सहायक कलेक्टर श्री हर्ष दीक्षित, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्रीमती मोहनी श्रीवास्तव सहायक संचालक उद्यानिकी श्री आशीष कनेश उपस्थित थे।
उषा किरण योजना अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला 18 सितम्बर को
झाबुआ, ---उषा किरण योजना अन्तर्गत जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी झाबुआ द्वारा जिला पंचायत कार्यालय के सभा कक्ष में 18 सितम्बर को प्रातः 11 बजे से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।
रोजगार मेले मे बेरोजगारो को रोजगार
झाबुआ ---कलेक्टर बी.चन्द्रशेखर के दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन में जिले के बेरोजगार आवेदको को विभिन्न निजी संस्थानों में रोजगार दिलाने एवं स्वरोजगार योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु रोजगार मेले का आयोजन जिला रोजगार कार्यालय परिसर झाबुआ में सफलता पूर्वक किया गया। जिला रोजगार अधिकारी के एस ठाकुर ने अवगत कराया है कि इस रोजगार मेले में 160 आवेदकों का पंजीयन किया गया तथा कुल 74 आवेदकों को विभिन्न संस्थानों ने चयनीत किया है। जिसमें एल आई सी झाबुआ द्वारा 28, एल एन्ड टी कंस्ट्रक्शन अहमदाबाद 28, शिवशक्त बायोप्लान्टिक लिमिटेड भोपाल ने 18 आवेदकों का चयन किया। इसी दौरान श्री अमरसिंह मोरे महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र झाबुआ द्वारा विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी दी गई।
पत्नि ने लगाया पति पर प्रताडना का आरोप
झाबूआ--फरियादिया रेखा पति प्रेमसिंह बारिया, उम्र 32 वर्ष, निवासी डीआरपी लाईन झाबुआ ने बताया कि आरोपी पे्रमसिंह बारिया, निवासी बरोड थाना कल्याणपुरा के द्वारा पानी देने की बात को लेकर डंडे से मारपीट की, जान से मारने की धमकी दी, उसको शादी के बाद से ही चरित्र शंका को लेकर आये दिन मारपीट कर प्रताडित करता है व तनख्वाह के पैसे भी छीन लेता है। प्र्रकरण में थाना कोतवाली झाबुआ में अपराध क्रमांक 664/14, धारा 498 (क), 190,323,506 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
तलाब मे डूबने से मौत
झाबूआ---फरियादी मीठू पिता थावरिया भील, उम्र 25 वर्ष, निवासी सूरजी मोगजी सात ने बताया कि उसके पिता थावरिया पिता भुंडिया भील, उम्र 45 वर्ष, निवासी सुरजी मोगजी सात की तालाब में नहाते समय पानी में डूबने से मृत्यु हो गयी। प्र्रकरण में थाना मेघनगर में मर्ग क्रमांक 22/14, धारा 174 जा0फौ0 का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें