उत्तर प्रदेश की 11 विधानसभा सीटों और मैनपुरी लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में मिली कामयाबी से गदगद सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को कैबिनेट की बैठक के बाद कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता विकास व खुशहाली के रास्ते पर ले जाने वालों के समर्थन में खड़ी है। सांप्रदायिकता के नाम पर वोट बटोरने की चाहत रखने वालों को इस परिणाम से सबक मिल गया होगा।
उन्होंने कहा, "हमारी सरकार शुरू से ही प्रदेश को विकास के रास्ते पर ले जाने की दिशा में काम कर रही है। हमारी सारी योजनाएं समय से पूरी हो रही हैं और जनता को इसका लाभ भी मिल रहा है।" उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने समाजवादी पार्टी के पक्ष में वोट देकर अन्य दलों को चेतावनी भी दे दी है कि वह किसी के बहकावे में आने वाली नहीं है। झूठे सपने दिखाकर किसी को बार-बार बहकाया नहीं जा सकता।
उल्लेखनीय है कि जिन 11 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए, उनमें से 10 सीटें पहले भाजपा के पास थीं और उन पर निर्वाचित विधायकों के सांसद चुन लिए जाने की वजह से वे खाली हो गईं। इस उपचुनाव में भाजपा अपनी तीन सीटें ही बचा सकी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें