मुजफ्फरपुर (बिहार) की खबर (16 सितम्बर) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 16 सितंबर 2014

मुजफ्फरपुर (बिहार) की खबर (16 सितम्बर)

लड़की के परिजनों को मिल रही केस उठाने की धमकी

bihar map
मुजफ्फरपुर।(मुकुंद सिंह ) पुलिस ने पिछले दिनों मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन से मुशहरी के मणिका हरिकेश गांव की अगवा नाबालिग लकड़ी की बरामदगी तो कर ली, लेकिन अब उसके परिजनों को केस उठाने के लिए लगातार धमकी मिल रही है। परिजन पूरी तरह डरे-सहमे हैं। इस बाबत लड़की के पिता ने गुरुवार को डीएम, एसएसपी के जनता दरबार व आईजी को ज्ञापन सौंपकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। गुहार लगाने वाले सामू कुमार ने बताया कि गत 27 जून को सुबह साढ़े दस बजे पुत्री मणिका विशुनपुर में सिलाई सीखने गई थी।

रास्ते में मेरी पुत्री का अपहरण कर लिया गया था। मो. जावेद, मो. परवेज व मो. अफजल समेत कई लोगों का नामजद करते हुए मुशहरी थाने में एएफआईआर दर्ज करायी थी। पुत्री की बरामदगी के लिए पत्नी कलेट्रेट में अनशन पर बैठी थी। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। दोनों जेल में हैं और मुख्य आरोपी मो. जावेद खुलेआम घूम रहा है। डीएम व एसएसपी के आदेश पर मुशहरी पुलिस ने मुजफ्फरपुर स्टेशन रोड से पुत्री को बरामद कर लिया।

पुलिस ने पुत्री का बयान कोर्ट में दर्ज कराया था। सामू ने कहा कि मुख्य आरोपी जावेद केस उठाने के लिए मोबाइल पर लगातार धमकी दे रहा है। केस नहीं उठाने पर पुत्र का अपहरण कर हत्या की धमकी दी गई है। मुशहरी के थानाध्यक्ष रविरंजन ने बताया कि मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। लड़की के परिजनों को मिली धमकी के संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि डीएसपी से शिकायत की गई है। डीएसपी से आदेश मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं: