बिहार के भागलपुर जिले के बरारी थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक युवक को उसी की बाइक के साथ बांधकर आग लगा दी। पुलिस ने शुक्रवार को जला हुआ शव बरामद किया। बरारी थाना के पुलिस अधिकारी मनोरंजन भारती ने शुक्रवार को बताया कि युवक चंदन चौधरी अपने ससुराल केतारी गांव आया था। चंदन की पत्नी चंदा देवी के मुताबिक, रात को केतारी गांव का ही नकुल यादव चंदन को बुलाकर ले गया, उसके बाद वह वापस नहीं आया। शुक्रवार सुबह चंदन का जला हुआ शव और उसकी जली हुई मोटरसाईकिल बरामद की गई है।
उन्होंने बताया कि इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें