शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) के पूर्व अध्यक्ष और शिरोमणि अकाली दल के दिग्गज नेता जगदेव सिंह तलवंडी का शुक्रवार को लुधियाना में निधन हो गया। वह 85 साल के थे। तलवंडी पिछले कुछ दिनों से बीमार थे और लुधियाना के हीरो डीएमसी हार्ट इंस्टीट्यूट में भर्ती थे। डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत नाजुक थी और उन्हें जीवन-रक्षक प्रणाली पर रखा गया था।
तलवंडी वर्ष 2000 में सीजीपीसी अध्यक्ष चुने गए थे। वयोवृद्ध नेता तलवंडी 1977 में अकाली दल के अध्यक्ष नियुक्त हुए थे। वह इससे पूर्व पंजाब में मंत्री रह चुके थे। इस माह की शुरुआत में पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल उनसे अस्पताल में मिलने गए थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें