कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से शुक्रवार को यहां मुलाकात की। इस दौरान कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी मौजूद थे।
उन्होंने शी से ताज होटल में मुलाकात की। शी इसी होटल में ठहरे हुए हैं। शी तीन-दिवसीय आधिकारिक दौरे पर बुधवार को भारत आए हैं। वह शुक्रवार को स्वदेश रवाना हो जाएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें