केंद्र सरकार, विकलांगों के नाम पर अनुदान लेकर उस राशि का दुरुपयोग करने के आरोपी गैर सरकारी संगठन के क्रियाकलापों की जांच सीबीआई से कराने की तैयारी कर रही है। केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री थावर चंद गहलोत ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि उत्तर प्रदेश के एक गैर सरकारी संगठन पर विकलांगों के नाम पर राशि लेकर उसका दुरुपयोग करने का आरोप है। इस संगठन के क्रियाकलापों की जांच सीबीआई से करवाने के लिए हमने कानून मंत्रालय की राय मांगी है।
पत्रकारों द्वारा यह पूछे जाने पर कि क्या उनका इशारा पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद के एनजीओ की तरफ है, गहलोत ने कहा कि मैं इससे इन्कार नहीं कर रहा हूं। आप लोग खुद समझ सकते हैं। पिछले साल अक्टूबर में एक टीवी चैनल द्वारा कराए गए स्टिंग ऑपरेशन में सलमान खुर्शीद के एनजीओ पर उत्तर प्रदेश के अधिकारियों के फर्जी दस्तखत और मुहर का इस्तेमाल कर केंद्र से अनुदान प्राप्त करने की बात सामने आई थी। स्टिंग ऑपरेशन के अनुसार, केंद्र से प्राप्त अनुदान का विकलांगों के बीच वितरण नहीं किया गया था।
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें