भारतीय मुसलमान देश के लिए जिएंगे, मरेंगे : मोदी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 19 सितंबर 2014

भारतीय मुसलमान देश के लिए जिएंगे, मरेंगे : मोदी


narendra modi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय मुसलमान अलकायदा के उकसावे में नहीं आएंगे और वे देश के लिए जिएंगे और मरेंगे। एक टीवी चैनल के साथ साक्षात्कार में मोदी ने कहा, "अगर कोई सोचता है कि भारतीय मुसलमान अलकायदा की धुन पर नाचेंगे, तो यह उनका भ्रम है। भारतीय मुसलमान देश के लिए जिएंगे और देश के लिए ही मरेंगे-वे भारत के लिए कभी कुछ गलत नहीं चाहेंगे।"

जब उनसे पूछा गया कि भारतीय मुसलमान अलकायदा के आह्वानों से अप्रभावित क्यों हैं, तो मोदी ने कहा कि इस मुद्दे का मनोवैज्ञानिक और धार्मिक विश्लेषण वह नहीं कर सकते। 

उन्होंने कहा, "सवाल यह है कि विश्व में मानवता की रक्षा होनी चाहिए या नहीं। मानवता में विश्वास करने वाले साथ होने चाहिए या नहीं। यह मानवता का संकट है, यह एक देश या संप्रदाय का संकट नहीं है। इसलिए हमें इसे मानवता और अमानवीयता के बीच की लड़ाई के अलावा कुछ नहीं मानना चाहिए।"

कोई टिप्पणी नहीं: