ललिता कुमारमंगलम महिला आयोग की नई अध्यक्ष - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 17 सितंबर 2014

ललिता कुमारमंगलम महिला आयोग की नई अध्यक्ष


lalita kumarmanglam
ललिता कुमारमंगलम बुधवार को राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष नियुक्त की गईं। इस नियुक्ति की घोषणा केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन(राजग) सरकार के 100 दिन पूरे होने के बाद अपने मंत्रालय की उपलब्धियों का लेखाजोखा पेश करने के दौरान संवाददाता सम्मेलन में की। उन्होंने कहा, "मैं ललिता कुमारमंगलम के नाम की घोषणा एनसीडब्ल्यू की नई अध्यक्ष के रूप में कर बेहद खुश हूं।"

चेन्नई निवासी कुमारमंगलम भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं और पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य भी हैं। कुमारमंगलम ने नियुक्ति के बाद कहा, "मुझे महिलाओं के साथ महिलाओं के लिए काम करने का अवसर मिला है इससे खुश हूं।"

कोई टिप्पणी नहीं: