सीहोर (मध्यप्रदेश) की खबर (17 सितम्बर) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 17 सितंबर 2014

सीहोर (मध्यप्रदेश) की खबर (17 सितम्बर)

कृषि बीमा योजना का और भी प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा: श्री चौहान
  • श्री चौहान द्वारा नसरूल्लागंज में फसल बीमा योजना के  हितग्राहियों को बीमा राशि प्रमाण पत्र वितरण

sehore news
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सीहोर जिले के नसरूल्लागंज में फसल बीमा योजना राशि के रूप में 296.50 करोड़ रूपये की राशि के वितरण की शुरूआत की। उन्होंने प्रतीक स्वरूप लगभग 50 किसानों को प्रमाण पत्र वितरित किए। प्रदेश में आज से फसल बीमा योजना के तहत समारोह पूर्वक कार्यक्रम आयोजित कर किसानों को बीमा योजना का लाभ देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह समारोह 20 सितम्बर तक चलेंगे। इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि फसल बीमा योजना में और सुधार के लिए सतत प्रयास जारी है इसके लिए केन्द्र सरकार से भी बातचीत की जा रही है। स्मरण रहे कि प्रदेश भर में कुल 12345 करोड़ रूपये की राशि किसानों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत पिछले वित्त वर्ष के दौरान वितरित किए गए है। श्री चौहान ने इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि खेती को फायदे का धंधा बनाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है इसके लिए आगामी 25 सितम्बर से कृषि महोत्सव आयोजित किए जा रहे है जो 20 अक्टूबर तक चलेंगे। श्री चौहान ने कहा कि कृषि महोत्सव के अंतर्गत किसान खेत सडक़ योजना के भूमि पूजन मेरा खेत मेरी माटी योजना, खेत तालाब योजना आदि का लाभ प्रदान करते हुए कृषकों को आधुनिक कृषि तकनीकों से अवगत कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसान खेती तीर्थ योजना के तहत चयनित खेतों पर कृषकों को भ्रमण करा कर खेती का उन्नत तरीका सिखाया जाएगा। श्री चौहान ने कहा कि हमे परंपरागत खेती के स्थान पर आधुनिक खेती तथा कृषि तकनीक में बदलाव करने जरूरत है ताकि यह लाभदायक व्यवसाय बन सके। इसके लिए फूलों एवं फलों का उत्पादन बढ़ाने और गैर परंपरागत खेती को प्रोत्साहित करने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि राज्य शासन की और से इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए है। किसानों की उपयोग में आने वाले उपकरणों पर वैट समाप्त कर दिया गया है। साथ ही इस दिशा में और भी जरूरी कदम उठाए गए है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हमारा संकल्प है खेती को लाभ का धंधा बनाना इसके लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कृषि मध्य प्रदेश की अर्थ व्यवस्था की रीढ़ है और खेती की प्रणाली में आमूलचुल परिवर्तन प्रदेश के कृषकों की सक्रिय सहभागिता से ही संभव है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित समस्त कृषकों से हाथ उठवा कर शपथ दिलवाई की वे शासन के इस संकल्प की पूर्ति हेतु दृढ़ प्रतिज्ञ रहते हुए पूर्णत: सक्रिय सहयोग प्रदान करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश के राजस्व एवं पूनर्वास और जिले के प्रभारी मंत्री श्री रामपाल सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में कृषकों के हित में चलाई जा रही योजनाओं की चर्चा देश विदेश में हो रही है। इसका एक मात्र कारण एक किसान पुत्र का मुख्यमंत्री होना। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान ने समाज के सभी वर्गों के प्रति संवेदनशील रवैया अपनाते हुए नित नवीन जनकल्याण कारी योजनाओं का निर्माण एवं क्रियान्वयन सुनिश्चित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व निगम अध्यक्ष श्री गुरू प्रसाद शर्मा ने कहा कि मध्य प्रदेश के कृषकों का सौभाग्य है कि प्रदेश में श्री चौहान जैसा संवेदनशील कृषक पुत्र मुख्यमंत्री है जिन्होंने कृषकों को विकास की मुख्य धारा से जोडऩे का भरसक प्रयास किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जिले के 9 नगरीय निकायों में विकास कार्यों के लिए 1-1 करोड़ रूपये की राशि प्रदान करने की घोषणा की तथा पाटतलाई, बनियागांव,भैसान, अमीरगंज आदि गांवों में सिंचाई के लिए 38 से 40 लाख रूपये तक के तालाबों के निर्माण की भी स्वीकृति प्रदान की। कार्यक्रम में सर्वश्री श्री रमाकांत भार्गव मार्कफेड़ अध्यक्ष, श्री रणजीत सिंह गुणवान विधायक आष्टा, गुरूप्रसाद शर्मा, श्री राजेन्द्र सिंह राजपूत, श्री धर्मेन्द्र चौहान जिला पंचायत अध्यक्ष, श्री करण सिंह वर्मा, श्री रघुनाथ सिंह भाटी जिला अध्यक्ष, श्री रमेश सक्सेना, श्री रवि मालवीय, श्री मारूति शिशिर भाजयुमों प्रदेश मंत्री , श्री ललित शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि प्रमुख सचिव कृषि श्री राजेश राजौरा, कृषि उत्पादन आयुक्त आर.के.स्वाई, प्रमुख सचिव सहकारिता श्री अजित केसरी, रजिस्ट्रार सहकारिता श्री मनीष श्रीवास्तव, संभाग आयुक्त श्री एस.बी. सिंह, कलेक्टर डा.सुदाम खाड़े, पुलिस अधीक्षक डा. रमन सिंह सिकरवार सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी तथा लगभग 30 हजार कृषक उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: