वाम मोर्चा में नया नेतृत्व चाहते हैं सोमनाथ - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 16 सितंबर 2014

वाम मोर्चा में नया नेतृत्व चाहते हैं सोमनाथ


somnath chatterjee
पश्चिम बंगाल में विधानसभा की दो सीटों के लिए हुए उपचुनाव में मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन पर दुख प्रकट करते हुए पूर्व लोकसभा अध्यक्ष और माकपा से निष्कासित नेता सोमनाथ चटर्जी ने मंगलवार को कहा कि नया नेतृत्व सामने आने तक वाम मोर्चा के लिए संकेत शुभ नहीं हो सकते। उन्होंने बशीरहाट (दक्षिण) से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चुनाव जीतने पर भी गंभीर चिंता जताई।

चटर्जी ने कहा, "इस बात में कहीं से भी संदेह नहीं कि संकेत अशुभ है। यह बेहद दुखद स्थिति है कि वाम जनता के करीब पहुंच पाने में असमर्थ है। यह उनकी सांगठनिक अक्षमता का सकेत है जैसा कि मैं इसी बात को पिछले कुछ समय से कहता आ रहा हूं, नेतृत्व में बदलाव का यही उपयुक्त समय है।"

राज्य विधानसभा में खाता खोलते हुए भाजपा के सामिक भट्टाचार्य ने बशीरहाट दक्षिण क्षेत्र से सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस को पराजित किया। तृणमूल कांग्रेस चौरंगी सीट कायम रखने में कामयाब रही जहां से उसकी प्रत्याशी नयना बंदोपाध्याय विजयी हुई हैं। चटर्जी ने बंगाल में भाजपा के उदय पर भी चिंता जाहिर की।

इसी तरह का विचार वाम मोर्चा के घटक फारवर्ड ब्लॉक के उदयन गुहा ने भी व्यक्त किया। उन्होंने भी नेतृत्व परिवर्तन की वकालत की।

कोई टिप्पणी नहीं: