भारत के मुसलमानों की देशभक्ति पर सवाल नहीं उठाया जा सकता: नरेंद्र मोदी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 19 सितंबर 2014

भारत के मुसलमानों की देशभक्ति पर सवाल नहीं उठाया जा सकता: नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि भारतीय मुस्लिम भारत के लिए जिएंगे और भारत के लिए मरेंगे तथा वे अल कायदा जैसे आतंकी संगठन के इशारे पर नहीं नाचेंगे। मोदी ने कहा कि मेरा मानना है कि वे (अल कायदा) हमारे देश के मुसलमानों के साथ अन्याय कर रहे हैं। अगर कोई सोचता है कि भारत के मुसलमान उनके इशारे पर नाचेंगे, तो वे भ्रम में हैं। उन्होंने कहा, भारतीय मुस्लिम भारत के लिए जिएंगे, वे भारत के लिए मरेंगे-वे भारत के लिए कुछ बुरा नहीं चाहेंगे।
    
एक इंटरव्यू में उनसे अल कायदा प्रमुख की ओर से जारी उस वीडियो के बारे में पूछा गया था जिसमें भारत और दक्षिण एशिया में अल कायदा का संगठन खड़ा करने की अपील करते हुए कहा गया था कि गुजरात और कश्मीर में दमन का सामना कर रहे मुसलमानों को वे मुक्ति दिलाना चाहते हैं।
    
प्रधानमंत्री से इस उल्लेखनीय तथ्य के बारे में भी सवाल किया गया था कि भारत में 17 करोड़ मुसलमानों की विशाल आबादी के बावजूद लगता है कि उनमें से कोई भी नहीं या नाम मात्र के अल कायदा के सदस्य हैं जबकि अफगानिस्तान और पाकिस्तान के मुसलमानों पर उसका अच्छा असर है। इस तथ्य के मद्देनजर उनसे सवाल किया गया कि क्या वजह है कि भारत के मुसलमान अल कायदा से प्रभावित नहीं हुए।
    
इसके जवाब में मोदी ने कहा, पहली बात तो यह है कि इसका वह कोई मनोवैज्ञानिक और धार्मिक विशलेषण करने के विशेषज्ञ नहीं हैं, लेकिन सवाल यह है कि क्या विश्व में मानवता की रक्षा नहीं की जानी चाहिए। क्या मानवता में विश्वास रखने वालों को एक नहीं होना चाहिए। यह मानवता के विरूद्ध संकट है, न कि एक देश या एक नस्ल के खिलाफ संकट है। अत: यह और कुछ नहीं बल्कि मानवता और अमानुषिकता के बीच लड़ाई है।

कोई टिप्पणी नहीं: