ड्रग्स की लत ने मेरे खेल को नुकसान पहुंचाया : माराडोना - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 19 सितंबर 2014

ड्रग्स की लत ने मेरे खेल को नुकसान पहुंचाया : माराडोना


drugs-harm-my-career-said-maradona
अर्जेटीनी फुटबाल के पूर्व दिग्गज डिएगो माराडोना ने माना कि ड्रग्स की उनकी आदत ने एक खिलाड़ी के तौर पर उनके सामथ्र्य को प्रभावित किया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार एक अर्जेटीनी टेलीविजन चैनल टिक स्पोर्ट्स से गुरुवार को साक्षात्कार में 53 वर्षीय माराडोना ने कहा कि उनकी जिंदगी सामान्य नहीं थी। इस कारण वह खुद को 25 वर्ष ज्यादा बूढा महसूस करते हैं।

माराडोना ने कहा, "मैं 53 साल का हूं लेकिन चूंकी मेरी जिंदगी सामान्य नहीं रही इसलिए अभी में 78 साल जैसा महसूस करता हूं। अपनी बीमारी के कारण मैंने अपने विरोधियों को बहुत फायदा पहुंचाया। अगर मैं ड्रग्स नहीं लेता तो आप कल्पना कर सकते हैं कि मैं किस स्तर का खिलाड़ी होता।"

माराडोना 1986 में अर्जेंटीना के विश्व विजेता बनने के समय टीम के कप्तान थे। उन्हें विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में गिना जाता है। माराडोना ने माना कि 2010 विश्व कप के बाद उन्हें अर्जेटीना के कोच पद से हटाए जाने की घटना आज भी आहत करती है। माराडोना ने कहा, "वह खराब पल था। मैं इसे जारी रखना चाहता था। मैं टीम को जीतते हुए देखना चाहता था।"

ब्राजील फीफा विश्व कप के फाइनल में में जर्मनी के हाथों अर्जेटीना को मिली 0-1 की हार पर भी माराडोना ने दुख जताया। माराडोना ने कहा, "हमारे पास जर्मनी के स्तर के खिलाड़ी नहीं थे। उनके पास भिन्नता थी। यह बराबरी का मैच नहीं था। अर्जेटीना के पास जीत को लेकर आत्मविश्वास की कमी रही।"

कोई टिप्पणी नहीं: