छत्तीसगढ़ उपचुनाव में नोटा रहा दूसरे स्थान पर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 21 सितंबर 2014

छत्तीसगढ़ उपचुनाव में नोटा रहा दूसरे स्थान पर


nota in second in chhatisgarh
छत्तीसगढ़ में अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए हुए उपचुनाव में उपर्युक्त में से कोई नहीं (नोटा) का विकल्प को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। क्षेत्र के 13,506 मतदाताओं ने दोनों प्रत्याशियों को खारिज किया। चुनाव परिणाम की घोषणा शनिवार को की गई। 

चुनाव में केवल दो ही प्रत्याशी थे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से भोजराज नाग और भारतीय आंबेडकरवादी पार्टी के रुपधर पुडो मैदान में थे। भाजपा नेता नाग को 63,616 मत प्राप्त हुए, जबकि पुडो को 12,086 मत मिले। चुनाव 13 सितंबर को कराए गए थे। कुल 89,208 मतदाताओं ने मतदान किया।

कोई टिप्पणी नहीं: