पाकिस्तान दुनिया के नक्शे से गायब हो जाएगा : अल्ताफ हुसैन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 17 सितंबर 2014

पाकिस्तान दुनिया के नक्शे से गायब हो जाएगा : अल्ताफ हुसैन


altaf hussain
पाकिस्तान की मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट (एमओएम) पार्टी के प्रमुख अल्ताफ हुसैन ने बुधवार को देश में नए प्रांतों के गठन पर जोर दिया और चेतावनी दी कि पाकिस्तान दुनिया के नक्शे से गायब हो जाएगा यदि नई प्रशासनिक सीमाएं निर्धारित नहीं की गईं। डॉन ऑनलाइन के मुताबिक कराची में एमओएम के मुख्यालय पर अपने जन्मदिन समारोह में जुटे समर्थकों को संबोधित करते हुए स्वयं निर्वासित नेता हुसैन ने नए प्रांतों के गठन की आवश्कता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान एकमात्र ऐसा राष्ट्र है, जहां इतनी बड़ी आबादी के बावजूद सबसे कम प्रांत हैं। हुसैन ने स्थानीय निकायों के चुनाव की भी मांग उठाई।

इस समय लंदन में रह रहे हुसैन ने सिंधियों और मोहाजिरों (पाकिस्तान के बाहर दक्षिण एशियाई क्षेत्रों के उर्दूभाषी लोग) से टकराव और संघर्ष का रास्ता छोड़ कर प्रेम और शांति का संदेश फैलाने का आग्रह किया। पाकिस्तान इस समय प्रशासनिक दृष्टिकोण से चार प्रांतों बलूचिस्तान, खबर पख्तूनख्वां, पंजाब और सिंध में विभाजित है। इसके अलावा यहां दो प्रशासनिक क्षेत्र इस्लामाबाद राजधानी क्षेत्र और संघ शासित कबायली क्षेत्र शामिल हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: