माइग्रेन के दर्द से राहत पाने में यौन संबंध कारगर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 18 सितंबर 2014

माइग्रेन के दर्द से राहत पाने में यौन संबंध कारगर


sex-relation-helpfull-in-migrane
सिर के एक तरफ होने वाले दर्द से राहत पाने के लिए दवा नहीं, यौन संबंध का सहारा लीजिए। दर्द दूर भगाने का यह कारगर उपाय है। हालिया अध्ययन में यह बात सामने आई है। अध्ययन में जर्मनी के शोधकर्ताओं ने पाया कि माइग्रेन से पीड़ित 60 फीसदी और कलस्टर सिरदर्द (सिर के एक तरफ दर्द) से पीड़ित 37 फीसदी लोगों ने स्वीकार किया कि दर्द से राहत पाने में सेक्स ने उनकी मदद की। 

माइग्रेन के 800 और कलस्टर सिरदर्द के 200 मरीजों पर किए गए अध्ययन में यह बात सामने आई कि सेक्स के दौरान पांच में से एक मरीज को दर्द से पूरी तरह राहत मिली। माइग्रेन या कलस्टर सिरदर्द अटैक के दौरान लोग अक्सर सेक्स करने से बचते हैं। 

जर्मनी के मंस्टर विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं के दल ने कहा, "हमारे निष्कर्ष से इस बात का खुलासा होता है कि सेक्स से माइग्रेन और कलस्टर सिरदर्द से पीड़ित कुछ लोगों को दर्द से पूरी तरह या आंशिक तौर पर राहत मिलती है।"

सेक्स के दौरान इन्डॉर्फिन हॉर्मोन का स्रावित होती है, जो स्वाभाविक दर्द निवारक के रूप में काम करती है। यह अध्ययन पत्रिका 'सिफाल्जिया' में प्रकाशित हुआ है।

कोई टिप्पणी नहीं: