बिहार उपचुनाव में हार के लिए मोदी जिम्‍मेवार: शत्रुघ्न सिन्‍हा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 18 सितंबर 2014

बिहार उपचुनाव में हार के लिए मोदी जिम्‍मेवार: शत्रुघ्न सिन्‍हा

उपचुनाव में भाजपा की हार के बाद पार्टी के अंदर खलबली का माहौल है. हार के लिए एक-दूसरे को जिम्‍मेवार ठहराया जा रहा है. भाजपा के नये अध्‍यक्ष अमित शाह जहां कार्यकर्ताओं को हार को भूल नये जोश के साथ काम करने की बात कही है, वहीं पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और पटना साहिब से भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्‍हा ने बिहार उपचुनाव में हार के लिए सुशील मोदी को जिम्‍मेदार बताया.

शॉट गन के नाम से मशहूर शत्रुघ्न ने कहा कि बिहार में हार के लिए एक मात्र सुशील मोदी ही जिम्‍मेदार हैं. उनके ही नेतृत्‍व में चुनाव लड़ा गया था. सुशील मोदी 'वन मैन आर्मी' हैं. शत्रुघ्न सिन्‍हा ने इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर भी निशाना साधा. उन्‍होंने कहा कि पार्टी में 75 के ऊपर के नेताओं को अहम पदों से दूर रखा गया है. यह गलत संकेत हैं. वरिष्‍ठ नेताओं का सहयोग लेना चाहिए और उनके अनुभव का भी लाभ लेना चाहिए. अगर शीर्ष पदों पर वरिष्‍ठों को जगह दिया जाता तो हार का चेहरा नहीं देखना पड़ता.

सत्रुघ्न सिन्‍हा ने कहा अगर पार्टी उनपर भरोसा करते हुए बिहार में नेतृत्‍व उन्‍हें सौंपती है तो वह बेहतर करके दिखाएंगे. हालांकि उन्‍होंने सुशील मोदी से मतभेद को खारिज कर दिया है, लेकिन शॅट गन के इस तेवर से साफ है कि वह उपचुनाव में हार को नहीं पचा पा रहे हैं.

कोई टिप्पणी नहीं: