बीते जमाने के मशहूर अभिनेता शशि कपूर को रविवार को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके डॉक्टर ने बताया कि अब उनकी हालत स्थिर है। कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल के कार्यकारी निदेशक राम नारायण ने आईएएनएस को बताया, "उन्हें सीने में संक्रमण था। वह एंटीबायोटिक दवाओं पर हैं, लेकिन फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।"
शशि कपूर (76) को 'आवारा', 'दीवार', 'सत्य शिवम सुंदरम' और 'कभी कभी' सहित अन्य फिल्मों के लिए जाना जाता है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें