सोशल मीडिया का समाज में बड़ा योगदान : शेखर कपूर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 21 सितंबर 2014

सोशल मीडिया का समाज में बड़ा योगदान : शेखर कपूर


shekhar kapur
बॉलीवुड के मशहूर फिल्मकार शेखर कपूर ने रविवार को संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम द्वारा आयोजित सम्मेलन 'सोशल गुड समिट 2014 : टेक्नोलॉजी फॉर सोशल गुड' के मौके पर कहा कि सोशल मीडिया और प्रौद्योगिकी हमारे रहन-सहन के तरीके को बदल रहा है और यह एक दूसरे से जुड़ा है। इसकी मदद से 2030 तक अधिक बराबरी वाले समाज का निर्माण होगा। संयुक्त राष्ट्र आवास समन्वयक लिस ग्रेंड ने कहा कि आज की बड़ी समस्याओं में प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल कर हम दुनिया को बदल सकते हैं। 

संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम के तत्वाधान में आयोजित इंडिया सोशल गुड समिट ग्लोबल सोशल गुड समिट का एक हिस्सा है। न्यूयॉर्क में हर वर्ष 21-22 सितंबर के बीच इसका आयोजन होता है। इंडिया सोशल गुड समिट के दौरान कई तरह के नवोन्मेषों का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम के दौरान दृष्टिबाधितों के लिए आईआईटी दिल्ली द्वारा विकसित स्मार्ट छड़ी, जलरहित मूत्रालय, ग्रामवाणी सामुदायिक रेडियो और ओपन स्रोत ड्रग डिस्कवरी का प्रदर्शन किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: