नक्सली हमले की आशंका के मद्देनजर 28 रेलगाड़ियां रद्द - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 20 सितंबर 2014

नक्सली हमले की आशंका के मद्देनजर 28 रेलगाड़ियां रद्द


train cancelled in bihar
बिहार में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के स्थापना दिवस मनाने की घोषणा पर पूर्व मध्य रेलवे की 28 यात्री रेलगाड़ियां एक सप्ताह तक के लिए रद्द कर दी गई हैं। पूर्व-मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अरविन्द कुमार रजक ने शनिवार को बताया कि पूर्व-मध्य रेलवे के धनबाद मंडल की आठ, मुगलसराय मंडल की तीन, दानापुर मंडल की पांच, सोनपुर मंडल की चार और समस्तीपुर मंडल की आठ रेलगाड़ियों को 21 सितंबर से 27 सितंबर तक के लिए रद्द कर दिया गया है। 

उन्होंने बताया कि नक्सली बंदी के दौरान कई बार एक्सप्रेस और लोकल रेलगाड़ी को निशाना बना चुके हैं, इसलिए एहतियातन यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस दौरान राजधानी एक्सप्रेस रेलगाड़ी के आगे पायलट रेल चलाने तथा मेल और एक्सप्रेस रेलगाड़ी के आगे मालगाड़ी चलाने का फैसला किया गया है। उल्लेखनीय है कि भाकपा (माओवादी) ने 10वीं वर्षगांठ पर 21 से 30 सितंबर तक स्थापना दिवस मनाने का निर्णय किया है। 

कोई टिप्पणी नहीं: