अमेरिका में राष्ट्रपति भवन 'व्हाइट हाउस' के नार्थ लॉन में संदिग्ध गड़बड़ी की सूचना मिलने के बाद उस हिस्से को आनन-फानन में खाली कराया गया। मीडिया ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार रात एक व्यक्ति व्हाइट हाउस की बाड़ लांघकर अंदर घुस आया और नार्थ पोर्टिको के दरवाजे की तरफ बढ़ा, लेकिन उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया।
सीएनएन के मुताबिक व्हाइट हाउस में घुसपैठ करने वाले उमर गोंजालेज (42) को दरवाजे के पास पकड़ लिया गया। वह टेक्सास का रहने वाला है। अधिकारी ने कहा, "घटना के बारे में छानबीन की जा रही है और यूएस सीक्रेट सर्विस यह सुनिश्चित करने के लिए कार्रवाई की समीक्षा करेगा कि नियमों का उचित तरीके से पालन किया जाए।"
यह बात हालांकि स्पष्ट नहीं हुई कि गोंजालेज बाड़ लांघकर जमीन पर कैसे पहुंचा। घटना राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनकी बेटियों के साउथ लॉन से निकलने के तुरंत बाद घटी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें