राज्य सरकार किसानों को दुखी नहीं होने देगी-राजस्व मंत्री श्री राजपूत
- बीमा राशि के प्रमाण पत्रो का वितरण
प्रभारी मंत्री श्री राजपूत ने कृषि महोत्सव आयोजन की तैयारियों का जायजा लिया
- 25 सितम्बर से 20 अक्टूबर तक आयोजन होगा
प्रदेश के राजस्व, पुर्नवास मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री श्री रामपाल सिंह राजपूत ने विदिशा के सर्किट हाउस में गुरूवार को जिले में आयोजित होने वाले कृषि महोत्सव आयोजन की पूर्व तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिले में कृषि महोत्सव का आयोजन मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप हो। प्रत्येक विकासखण्ड के लिए तैयार किए गए कृषि क्रांति रथ के साथ उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्यपालन और कृषि की नवीनतम जानकारियां देने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि इसकी हर रोज समीक्षा कलेक्टर द्वारा की जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विकासखण्ड के लिए पृथक-पृथक कार्ययोजना जनप्रतिनिधियों की जानकारी में लाते हुए तैयार की जाए। कलेक्टर श्री ओझा ने इस अवसर पर प्रभारी मंत्री जी को अवगत कराया कि कृषि क्रांति रथ के साथ अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे जो विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की अद्यतन जानकारियां ग्रामवार संकलित करेंगे। उन्होंने बताया कि क्रांति रथ जिले के सभी 546 ग्रामों का भ्रमण करेंगे। इस दौरान 175 ग्रामों में अधिकारी रात्रि विश्राम करेंगे और उन ग्रामों में कृषि महोत्सव संगोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर शमशाबाद विधायक श्री सूर्यप्रकाश मीणा, विदिशा विधायक श्री कल्याण सिंह दांगी, कुरवाई विधायक श्री वीर सिंह पंवार, सांसद प्रतिनिधि श्री तोरन सिंह दांगी, ग्यारसपुर जनपद अध्यक्ष श्री छत्रपाल शर्मा, समाजसेवी श्री मुकेश टण्डन, विदिशा जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री अरविन्द सिंह बघेल के अलावा पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र चैधरी समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
भगवान की षिषु-बाल लीलाओं पर केन्द्रित रही कथा
विदिषा-18 सितम्बर 2014/स्थानीय सत्संग भवन में जारी श्रीमद् भागवत कथा के पंचम दिवस आज गुरूवार को वेदाचार्य पं. केषव कृष्ण शास्त्री के प्रवचन भगवान श्री कृष्ण के षिषु-बाल स्वरूप की गाथाओं पर केन्द्रित रहे। भगवान की बाललीलाओं के अंतर्गत उन्होंने अकासुर, वकासुर तथा पूतना बध की कथा सुनाई। इस अवसर पर गोवर्धन पूजा के वृत्तांत के साथ भगवान श्री राधा-कृष्ण की पूजा-अर्चना, वंदना-आराधना अमिताभ शर्मा, शरद शर्मा, रामबाबू शर्मा, पवन शर्मा, दामोदर शर्मा, गोविन्द शर्मा तथा विनोद शास्त्री आदि द्वारा कर आरती की गई। युगल सरकार को छप्पन भोग भी अर्पित किए गए। इस अवसर पर ईटीवी द्वारा प्रथम पुरस्कृत डेढ़ वर्षीय विराट शर्मा के बालकृष्ण स्वरूप ने श्रद्धालु श्रोताओं-दर्षकों का मन मोह लिया। मटकी फोड़ आयोजन भी हुआ। यह कथा 20 सितम्बर शुक्रवार तक निरंतर दोपहर 2 से अपराह्न 5 बजे तक जारी रहेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें