जयपुर से मुक्त कराए गए बिहार के 140 बाल श्रमिक - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 16 अक्टूबर 2014

जयपुर से मुक्त कराए गए बिहार के 140 बाल श्रमिक

असंगठित क्षेत्र कामगार संगठन व राजस्थान बाल अधिकार संरक्षण साझा अभियान के संयुक्त प्रयास से जयपुर से छुड़ाए गए 140 बाल श्रमिक जल्द ही अपने परिजनों से मिल सकेंगे। संगठन ने इन बाल श्रमिकों को मुक्त कराने में कोई कसर नहीं छोड़ी। बाल श्रमिकों को राजस्थान के जयपुर से 20 अगस्त से 2 अक्तूबर के बीच एक सघन अभियान के तहत मुक्त कराया गया। संगठन के इस अभियान में जयपुर की मानव तस्करी इकाई, जिला टास्क फोर्स और चाइल्ड लाइन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। गुरुवार की सुबह सभी मुक्त कराए गए बच्चे बाड़मेर-गुवाहटी एक्सप्रेस से पटना पहुंचेंगे। 

मुक्त कराए गए सभी बच्चे बिहार सरकार के श्रम विभाग के तीन पदाधिकारी व राजस्थान पुलिस की चार सदस्यीय टीम के साथ पटना पहुंचेंगे। बच्चे सकुषल और सुरक्षित गंतव्य स्थान तक पहुंचे इसके लिए अभियान से जुड़े दो सदस्य भी पदाधिकारियों और पुलिस के साथ होंगे। गौरतलब है कि मुक्त कराए सभी बच्चों में से सबसे अधिक 78 बच्चे गया जिले के हैं। अन्य बच्चे नालंदा, नवादा, मधुबनी, जहानाबाद, समस्तीपुर, दरभंगा, वैषाली व अन्य जिले के हैं। विभिन्न जिलों के इन बच्चों को बिहार सरकार के पदाधिकारी सकुषल व सुरक्षित उनके घर तक छोड़ेंगे। मुक्ति के बाद सभी बच्चों को जयुपर प्रषासन की ओर से बंधुआ श्रम कानून के तहत बंधुआ श्रम अवमुक्ति प्रमाण पत्र जारी किया गया है। बच्चों को जयपुर से पटना तक सफर के दौरान खाने-पीने व नाष्ते की कमी महसूस नहीं हो इसका पूर्ण इंतजाम एक्षनएड एसोसिएषन की राजस्थान इकाई ने किया। जयपुर जिला प्रषासन, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष व सभी सदस्य, उपनिदेषक डीसीपीयू सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि रेलवे स्टेषन पर मुक्त कराए बच्चों को विदा करने के लिए उपस्थित थे।   

कोई टिप्पणी नहीं: