सिगरेट के पैकेट पर तस्वीर और चेतावनी के लिए 85% स्थान अनिवार्य होगा: हर्षवर्धन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 15 अक्टूबर 2014

सिगरेट के पैकेट पर तस्वीर और चेतावनी के लिए 85% स्थान अनिवार्य होगा: हर्षवर्धन

सरकार सिगरेट के प्रति लोगों को हतोत्साहित करने के उद्देश्य से इसके पैकेटों पर चेतावनी तस्वीर के लिए 85 प्रतिशत जगह अनिवार्य बनायेगी। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री हर्षवर्धन ने बुधवार को वर्ल्ड हैंडवाश डे के मौके पर आयोजित एक समारोह के दौरान कहा कि सिगरेट कंपनियों से कहा गया है कि वह पैकेटों पर 85 प्रतिशत स्थान वैधानिक चेतावनी तस्वीर के लिए रखे। इस तस्वीर पर सिगरेट से स्वास्थ्य को होने वाले नुकसान के संबंध में दिखाया जाता है। देश में तंबाकू के इस्तेमाल से विभिन्न बीमारियों के बढ़ते खतरे का जिक्र करते हुए डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि देश में सरकार तंबाकू नियंत्रण कानून को कठोर से कठोर बनाने के साथ-साथ इसके क्रियान्वयन पर पूरा जोर देगी।


गौरतलब है कि सिगरेट के पैकेट पर अभी भी चेतावनी तस्वीर छपती है। डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि अधिक विस्तृत रूप से छापने के उद्देश्‍य से ही यह फैसला किया गया है कि सिगरेट पैकेट पर 85 प्रतिशत स्थान इसके लिए रखने को कहा गया है। इस निर्णय को लागू करने के लिए सिगरेट निर्माता कंपनियों को कुछ माह का समय दिया जायेगा। इस संबंध में अधिसूचना जारी करने पर पैकेट पर कया छापना जरुरी होगा इसका पूरा व्योरा दिया जायेगा।

डॉ. हर्षवर्धन ने बताया कि 85 प्रतिशत स्थान में से सिगरेट कंपनियों को 60 प्रतिशत पर तस्वीर प्रदर्शित करनी होगी जबकि शेष 25 प्रतिशत पर सिगरेट से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी देनी होगी। डॉ हर्षवर्धन ने उम्मीद जताई कि यह निर्णय अगले वित्त वर्ष से अमल में आ जायेगा। सरकार ने तंबाकू को नियंत्रण करने के उद्देश्य से चालू वित्त वर्ष के बजट में सिगरेट पर उत्पाद शुल्क में भारी बढ़ोतरी की थी और 65 एमएम से छोटी सिगरेट पर उत्पाद शुल्क 72 प्रतिशत बढ़ाया था। इससे बड़ी सिगरेटों पर उत्पाद शुल्क में वृद्धि 11 से 21 प्रतिशत तक की गई थी

कोई टिप्पणी नहीं: