कार्य शीघ्रता से पूर्ण होते है टीम वर्क भावना से-कलेक्टर श्री ओझा
- मीडिया कार्यशाला सम्पन्न
जिला जनसम्पर्क विभाग द्वारा एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला बुधवार को जिला पंचायत के सभागार कक्ष में आयोजित की गई थी। जिसमें सम्माननीय पत्रकारबंधुओं के अलावा कलेक्टर श्री एमबी ओझा, पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र चैधरी, जिला पंचायत सीईओ श्री शशिभूषण सिंह, अतिरिक्त जिला पंचायत सीईओ श्री भूपेन्द्र गुप्ता मौजूद थे। कलेक्टर श्री एमबी ओझा ने कार्यशाला में पत्रकारगणो से कहा कि कोई भी कार्य टीमवर्क की भावना से करने पर शीघ्र अच्छी तरह से पूर्ण हो जाते है। मीडिया समाज का अभिन्न अंग है जो किसी भी संदेश को सुगमता से जन-जन तक पहुंचाने में अतुलनीय सहयोग करता है। हम सब मिलकर जिले को अग्रणी बनाने में अपने स्तर पर अहम भूमिका निभा सकते है। उन्होंने जिले में प्रारंभ हुए सफाई अभियान को रेखांकित करते हुए कहा कि जिस प्रकार विदेशो में नियत स्थल पर ही कचरा लोग डालते है उसी प्रवृति का हम अनुसरण कर जिले को स्वच्छ बनाने में योगदान दे सकते है। कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री शशिभूषण सिंह ने सिंगापुर में प्रशिक्षण के अनुभवो को सांझा किया। कार्यशाला में मीडियोकर्मियों के लिए जनसम्पर्क विभाग द्वारा प्रकाशित ‘‘आगे आएं लाभ उठाएं’’ का नवीनतम संस्करण, ‘‘सुशासन की नई पहल’’, ‘‘सबके साथ सबका विकास’’, ‘‘किसानो के हाथ में ताकत’’, ‘‘ऊर्जा से बना ऊर्जावान मध्यप्रदेश’’ फोल्डर का वितरण किया गया।
हाथ धुलाई विधियों का सदैव उपयोग करें-विधायक श्री दांगी
विश्व हाथ धुलाई दिवस 15 अक्टूबर को जिले के दो हजार 642 स्कूलांे में एक साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें दो लाख 36 हजार 810 छात्र-छात्राओं ने सहभागिता निभाई। विदिशा विकासखण्ड के ग्राम अहमदपुर की प्राथमिक एवं मीडिल स्कूल प्रागंण में कार्यक्रम में स्थानीय विधायक श्री कल्याण सिंह दांगी, जनपद अध्यक्ष श्री अरविन्द सिंह बघेल, कलेक्टर श्री एमबी ओझा, जिला पंचायत सीईओ श्री शशिभूषण सिंह ने सहभागिता निभाई। विधायक श्री कल्याण सिंह दांगी ने स्कूली विद्यार्थियों से कहा कि हाथ धोने की जो विधियां बताई गई है उनका वे सदैव जीवन में अनुसरण करें। कलेक्टर श्री ओझा ने स्वच्छता हमारे जीवन में अतिआवश्यक है को रेखांकित करते हुए कहा कि भोजन से पहले और शौच के बाद सभी को जो पांच विधियां बतलाई गई है उनके अनुसार हाथ धोना चाहिए। उन्होंने कहा कि पेट में अनेक बीमारियां हाथ गंदे रहने से भोजन करने के कारण होती है। कलेक्टर श्री ओझा ने बच्चों से कहा कि वे जो यहां हाथ धोने की विधि बतलाई गई है उसकी जानकारी घर के अन्य सदस्यों को भी दें। इससे पहले विद्यालय परिसर में सफाई अभियान के तहत परिसर को स्वच्छ किया गया। जिला पंचायत के सीईओ श्री एसबी सिंह ने बताया कि मध्यप्रदेश का नाम गिनीज बुक में दर्ज हो इसके लिए विश्व हाथ धुलाई दिवस पर अन्य जिलो के साथ-साथ विदिशा जिले में भी हाथ धुलाई कार्यक्रम का आयोजन एक साथ जिले के ऐसे स्कूल जहां विद्यार्थियांे की दर संख्या सौ है उनमें प्रातः 11 बजे से आयोजन किया गया है। इस रिकार्ड को दर्ज करने के लिए बकायदा वीडियोग्राफी भी की जा रही है। उन्होने बताया कि हाथ धुलाई कार्यक्रम में जिले की दो हजार 642 शालाओं के दो लाख 36 हजार 810 विद्यार्थी शामिल हुए।
मेगा लोक अदालत छह दिसम्बर को
नेशनल मेगा लोक अदालत का आयोजन जिले में छह दिसम्बर को किया गया है। जिला एवं तहसील न्यायालयों पर एक साथ आयोजित होने वाली अदालत में आपराधिक, सिविल, विद्युत अधिनियम, श्रम, मोटर दुर्घटना दावा, प्रीलिटिगेशन प्रकरण, निगोशिएबिल इंस्टूमेन्ट एक्ट के अंतर्गत चेक बाउंस के प्रकरण और कुटुम्ब, ग्राम एवं राजस्व न्यायालय के प्रकरणो में भी सुनवाई की जाएगी। मेगा लोक अदालत उपभोक्ता फोरम, प्ली-बारगेनिंग, विड्रावल केसेस (एफआईआर) सहकारिता, क्रिमीनल समरी, लीगल सर्विसेस मैटर्स एवं शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य, वन तथा अन्य शासकीय विभागों के प्रकरणो एवं आवेदनो का भी निराकरण किया जाएगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें