विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि इबोला वायरस गिनी, सिएरा, लिओन और लाइबेरिया में बहुत तेजी से फैल रहा है तथा दिसंबर तक इबोला पीडितों की संख्या पांच से दस हजार तक पहुंचने के आसार है।
जेनेवा में डब्ल्यूएचओ के हैड क्र्वाटर में सह महानिदेशक ब्रुस एलवर्ड ने बताया है कि गिनी में इबोला के कुल 8914 मरीजों में से मरने वालों की संख्या 4500 तक पहुंच गयी है। यह बीमारी अब अधिक से अधिक देशों, जिलों और शहरों तक बहुत तेजी से पहुंच रही है। और इससे पीडि़त व्यक्तियों की संख्या और भी बढने की आशंका जताई गई है।
जबकि दूर दराज के क्षेत्रों में इबोला से संक्रमित लोगों की संख्या में कम होने के संकेत मिले है। लेकिन एलवर्ड ने बताया है कि इसके बारे में अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। एलवर्ड ने कहा कि प्रकाशित आंकडे भी लोगों को घूमा रहे है क्योंकि रिकॉर्ड किए गए मामलों में से मरने वालों की संख्या आधी ही है। कुल मामलों में से मरने वालों की संख्या 70 फीसदी है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें