जोको विदोदो ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति पद की शपथ ली - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 20 अक्टूबर 2014

जोको विदोदो ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति पद की शपथ ली

Joko-Widodo-inaugurated-as-Indonesian-president
जोको विदोदो ने आज इंडोनेशिया के राष्ट्रपति पद की शपथ ली। पद संभालने के साथ ही उनके सामने देश की धीमी गति से बढ़ रही अर्थव्यवस्था में नई जान फूंकने और एक संभावित तेजतर्रार विपक्ष के साथ काम करने की चुनौती है जो उनके प्रशासन के खिलाफ हमले पहले ही शुरू कर चुका है।
    
विदोदो देश के स्थापित राजनीतिक, व्यापार एवं रसूखदार सैन्य वर्गों से इतर आने वाले देश के पहले राष्ट्रपति हैं। उन्होंने राजधानी जकार्ता में संसद में आयोजित एक समारोह में पद की शपथ ली। कार्यक्रम में कई क्षेत्रीय नेता और अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी भी उपस्थित थे।
    
जोकोवी के नाम से चर्चित विदोदो ने कहा, मछुआरे, कार्यकर्ता, किसान, व्यापारी, फेरीवाले, चालक, शिक्षाविद, मजदूर, सैनिक, पुलिस, उद्यमी और पेशेवर सभी से मैं कहना चाहूंगा कि हम सब मिलकर, कंधे से कंधा मिलाकर कड़ी मेहनत करें क्योंकि यह एक ऐतिहासिक क्षण है।

कोई टिप्पणी नहीं: