बीजेपी को सशर्त समर्थन देने को तैयार शिवसेना - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 20 अक्टूबर 2014

बीजेपी को सशर्त समर्थन देने को तैयार शिवसेना

government-formation-in-maharashtra-haryana-shiv-sena-ready-to-support-bjp
चुनाव नतीजे आने के बाद महाराष्‍ट्र और हरियाणा में सरकार बनाने की कवायद तेज हो गई है. महाराष्‍ट्र के लिए पर्यवेक्षक नियुक्‍त किए गए राजनाथ सिंह और जेपी नड्डा का मुंबई दौरा टल गया है. अब ये मंगलवार को मुंबई जाएंगे. राजनाथ और नड्डा बीजेपी के नवनिर्वाचित विधायकों से मिलेंगे. विधायकों की राय के बाद कल सीएम का नाम तय किया जाएगा. खबर है कि बीजेपी विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद राजनाथ और अन्‍य बीजेपी नेताओं से शिवसेना के नेताओं की मुलाकात हो सकती है. सूत्रों के मुताबिक शिवसेना बीजेपी को सशर्त समर्थन देने को तैयार है. बताया जा रहा है कि शिवसेना अखंड महाराष्‍ट्र और विकास की शर्त पर बीजेपी को सरकार बनाने के लिए समर्थन देने को तैयार है. हालांकि, औपचारिक तौर पर शिवसेना ने इसका ऐलान नहीं किया है. फिलहाल शिवसेना को भी बीजेपी की तरफ से कोई प्रस्‍ताव नहीं मिला है. 

सूत्रों के मुताबिक शिवसेना किसी भी तरह सत्‍ता में आना चाहती है. इसके अलावा शिवसेना के विधायक सत्‍ता में भागीदारी चाहते हैं. लेकिन शिवसेना की शर्त है कि बीजेपी पहले सीएम का नाम तय करे, फिर सरकार बनाने के लिए समर्थन पर विचार किया जाएगा. समर्थन के लिए शिवसेना विधायकों की राय भी ली जाएगी. इस बीच, बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने साफ कर दिया है कि हरियाणा में दिल्ली से मुख्यमंत्री नहीं थोपा जाएगा. चंडीगढ़ में केंद्रीय पर्यवेक्षक वेंकैया नायडू और दिनेश शर्मा की मौजूदगी में पार्टी विधायक दल का नेता चुना जाएगा. नायडू मंगलवार को चंडीगढ़ जाएंगे. 

कोई टिप्पणी नहीं: