मलाला ने की नरेंद्र मोदी और नवाज शरीफ से पुरस्कार समारोह में आने की गुजारिश - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 10 अक्टूबर 2014

मलाला ने की नरेंद्र मोदी और नवाज शरीफ से पुरस्कार समारोह में आने की गुजारिश

नोबेल का शांति पुरस्कार पाने वाली मलाला यूसुफजई ने भारत-पाकिस्तान के बीच अमन का संदेश दिया है। मलाला ने दोनों देशों के बीच शांति कायम करने की इच्छा जताते हुए दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों से एक मंच पर आने की गुजारिश की है।

मलाला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तानी पीएम नवाज शरीफ से अपने पुरस्कार समारोह में एक साथ आने की गुजारिश की है। मलाला का कहना है कि उनकी इच्छा है कि जब उन्हें पुरस्कार दिया जाए तो वहां पर दोनों प्रधानमंत्री भी मौजूद हों।

पुरस्कार का ऐलान होने का बाद आज मलाल एक प्रेस कांफ्रेंस में बोल रही थीं। इसी दौरान उन्होंने ये बात कही। मलाला ने कैलाश सत्यार्थी से कहा कि वो नरेंद्र मोदी तक उनका संदेश पहुंचाएं।

कोई टिप्पणी नहीं: