शत्रुघ्न सिन्हा ने की बेहतर प्रदर्शन वाले उम्मीदवार को चुनने की अपील - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 13 अक्टूबर 2014

शत्रुघ्न सिन्हा ने की बेहतर प्रदर्शन वाले उम्मीदवार को चुनने की अपील

बीजेपी नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने झारखंड के लोगों से कहा है कि वह किसी बेहतर प्रदर्शन वाले उम्मीदवार को चुने जो अगले विधानसभा चुनाव में राज्य में पूरे कार्यकाल वाली बीजेपी की बहुमत सरकार की अगुवाई कर सके। उन्होंने लोगों विशेषकर युवाओं से कहा कि ऐसी बीजेपी सरकार को चुने जो एक ईमानदार, बेहतर प्रदर्शन और समय की कसौटी पर खरे उतरे उम्मीदवार के नेतृत्व में बने।

सिन्हा कल यहां जेपी विचार मंच द्वारा जयप्रकाश नारायण की जन्मशताब्दी मनाने के लिए आयोजित समारोह में बोल रहे थे। इस अवसर पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता यशवन्त सिन्हा भी मौजूद थे। यह पूछे जाने पर कि क्या वह अगले विधानसभा चुनाव में बीजेपी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में यशवन्त सिन्हा को पसंद करेंगे, सिन्हा ने बाद में संवाददाताओं से कहा कि मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को उसकी प्रतिभा, अनुभव, योग्यता, प्रदर्शन के आधार पर पेश किया जाना चाहिए न कि जाति और संप्रदाय के आधार पर।

सिन्हा ने इस बात का सकारात्मक जवाब दिया कि क्या बीजेपी आगामी चुनाव में अपने मुख्यमंत्री उम्मीदवार को पेश करेगी। उन्होंने कहा कि यह काम बातचीत और पार्टी नेतृत्व की सहमति से होना चाहिए। भाजपा नेता ने सवाल किया कि खनिजों के मामले में सबसे संपन्न राज्य(झारखंड) अपनी स्थापना के 14 वर्ष बाद सबसे गरीब हो गया है। उन्होंने कहा कि झारखंड में विकास की विपुल संभावनाएं थी लेकिन भ्रष्टाचार के कारण विकास नहीं हो सका, बल्कि इसकी स्थापना के बाद हर चीज नीचे चली गयी।

कोई टिप्पणी नहीं: