चीन ने 10 हजार किमी मारक क्षमता की परमाणु मिसाइल का किया परीक्षण - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 4 अक्टूबर 2014

चीन ने 10 हजार किमी मारक क्षमता की परमाणु मिसाइल का किया परीक्षण

china-test-fires-10000-km-range-nuclear-missile
चीन ने 10 हजार किलोमीटर मारक क्षमता की दांगफेंग मिसाइल के उन्नत संस्करण का परीक्षण किया जिसकी जद में अमेरिका और यूरोप के अधिकतर शहर हैं। मीडिया की खबरों में यह बात कही गई है। यह परीक्षण चीन के राष्ट्रीय दिवस एक अक्तूबर से काफी पहले किया गया जिस दिन चीन अपनी परमाणु क्षमता का प्रदर्शन करता है। हांगकांग से प्रकाशित साउथ चाइना मार्निंग पोस्ट ने अमेरिकी मीडिया की खबरों के हवाले से कहा कि पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने वुझाय मिसाइल एवं अंतरिक्ष परीक्षण केंद्र से 25 सितंबर को दांगफेंग 31बी का परीक्षण किया। चीन के शानशी प्रांत में स्थित इस केंद्र को ताइयूयान उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र के रूप में भी जाना जाता है।

सैन्य विशेषज्ञों के हवाले से कहा गया है कि राष्ट्रीय दिवस से पहले उन्नत सचल अंतरमहाद्विपीय बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण करने का मकसद दुनिया को यह समझाना है कि चीन परमाणु प्रतिरोधक तैनात कर रहा है। डीएफ-31बी इस श्रृंखला में डीएफ 31ए का उन्नत संस्करण है।

कोई टिप्पणी नहीं: