जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर दो दिन की शांति के बाद अपनी हरकत से बाज न आने वाले पाकिस्तान ने शनिवार को लगातार दूसरी बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया. जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर दो दिन की शांति के बाद पाकिस्तान ने शनिवार को लगातार दूसरी बार संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए रात में सांबा जिले के रामगढ सेक्टर और आर एस पुरा के अरनिया की सीमाचौकियों पर मोर्टार से हमला किया. एक सैन्य अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान की तरफ रात साढे दस बजे गोलीबारी शुरू हो गयी. पाकिस्तान ने स्वचालित हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार हमला किया जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड जवाब दिया.
इससे पहले आज अपराह्न एक बजे भी पाकिस्तान ने संघर्षविराम का उल्लंघन करके पुंछ जिले में बनवात सेक्टर की अग्रिम सीमा चौकियों पर हमला किया था. सैन्य अधिकारी नेबताया कि इस हमले में कोई भी भारतीय नागरिक हताहत नहीं हुआ है. सीमा सुरक्षा बल.बीएसएफ के प्रमुख डी के पाठक ने कहा कि नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की तरफ से हो रही गोलाबारी में आज कोई हताहत नहीं हुआ है. उन्होंने बताया कि सीमा पर दो दिन से शांति बनी हुई थी और इससे पहले गुरुवार की रात आठ बजे के बाद पाकिस्तान की तरफ से कोई फायरिंग नहीं हुई. उन्होंने बताया कि बीएसएफ को पाकिस्तान की तरफ से हो रही गोलाबारी के जवाब में कोई ढील नहीं दी जानी चाहिए और स्थिति पर कडी निगाह रखी जानी आवश्यक है. श्री पाठक ने कहा कि भारतीय जवान सतर्क हैं और यदि पाकिस्तान नहीं मानता है तो उसका और करारा जवाब दिया जाएगा.
बीएसएफ के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘जम्मू जिले के अरनिया सेक्टर में शनिवार की रात अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास तीन सीमा चौकियों पर रात आठ बजकर दस मिनट पर भी गोलीबारी की.’’उन्होंने कहा कि बीएसएफ के जवानों ने जवाबी कार्रवाई की और देर रात तक छोटे हथियारों से रूक-रूक कर गोलीबारी होती रही.
सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिन में पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ जिले के बनावत सेक्टर में दोपहर एक बजे अग्रिम भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की. उन्होंने कहा कि शाहपुर, केरनी सेक्टर में संघर्षविराम उल्लंघन दोपहर बारह बजकर 40 मिनट पर शुरू हुआ. सीमा पर तैनात भारतीय रक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की और अंतिम खबर मिलने तक देर रात तक भारी गोलीबारी जारी थी. अधिकारी ने बताया कि हमारे तरफ किसी की जान नहीं गई है.
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें