हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के सैकड़ों विद्यार्थियों को मिले धमकी भरे ई-मेल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 4 अक्टूबर 2014

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के सैकड़ों विद्यार्थियों को मिले धमकी भरे ई-मेल

harvard-students-receive-email-shooting-threats
अमेरिकी कानून प्रवर्तन एजेंसियां हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के सैकड़ों विद्यार्थियों को ई-मेल के जरिये मिली 'नस्ली घृणा' आधारित धमकी की जांच कर रही हैं। ई-मेल में धमकी दी गई कि "एक व्यक्ति इवी लीग इंस्टिट्यूट पहुंचेगा और वह तुम सभी को गोलियों से भून देगा और एक-एक को मार डालेगा"...

हार्वर्ड विश्वविद्यालय पुलिस इस धमकी की जांच कर रही है और उसने सप्ताहांत विश्वविद्यालय परिसर में अपनी उपस्थिति बढ़ाने की योजना बनाई है। हार्वर्ड क्रिमसन में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार विश्वविद्यालय पुलिस ने एफबीआई और स्थानीय कानून प्रवर्तन एजेसिंयां को ई-मेल के बारे में सूचित कर दिया है।

ई-मेल भेजने वाले ने लिखा है... "शनिवार को कोई '11 बजे पहुंचेगा / पहुंचेगी और तुम सभी को गोलियों से भून देगा एवं एक-एक कर मार डालेगा"...। ई-मेल की भाषा नस्ली है। इन ई-मेल को कथित रूप से स्टेफैनी न्गूयेन नामक किसी व्यक्ति ने भेजा है, जिसने बोस्टन में रहने का दावा किया है। हालांकि पहले ई-मेल के पते से प्रेषक की पहचान एडुआडरे न्गूयेन के रूप में हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं: